विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'AI की मदद से आतंकियों को किया गया ढेर', अखनूर एनकाउंटर के बाद मेजर जनरल का खुलासा

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Tue, 29 Oct 2024 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2024 07:22 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के एंबुलेंस पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। इसके बाद से इलाके में मुठभेड़ ...और पढ़ें

मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर (फाइल फोटो)
मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सेना के एंबुलेंस पर आतंकियों ने की थी अंधाधुंध फायरिंग
  2. हमले के बाद से ही इलाके में ड्रोन से सर्च ऑपरेशन जारी

एजेंसी, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के कैरी बट्टल इलाके में कल सेना के एंबुलेंस पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। इस हमले में सेना ने तीनों आतंकियों का मार गिराया है। 27 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकियों को मार गिराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त हो गई है लेकिन मारे गए आतंकवादियों के शवों को बरामद करने के लिए अभियान जारी है।

सेना के एंबुलेंस पर की थी फायरिंग

बीते सोमवार यानी 28 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में बने एक शिव मंदिर के पास आतंकियों ने सेना के एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रखा था। आतंकी के साथ रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार साल के बहादुर सेना कुत्ते फैंटम की मौत हो गई।

बच्चों से की थी मारपीट

गांव के तीन बच्चे जब रोज की तरह शिव मंदिर में मात्था टेक कर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे, तो मंदिर में छुपे आतंकियों ने उन्हें रोक लिया। आतंकी बच्चों से मोबाइल फोन देने की मांग कर रहे थे। बच्चों ने उनके पास मोबाइल फोन ना होने की बात जब आतंकियों को बताई तो वे गुस्सा हो गए और बच्चों से मारपीट कर उनकी तलाशी लेने लगे।

सेना ने उतारा टैंक

आतंकियों की तलाश में सेना ने खड्ड में टैंक (इन्फैंट्री काम्बैट व्हीकल) भी उतारा, ताकि उसपर आतंकियों की गोली का कोई असर न हो। सुरक्षा बलों ने हमले के आसपास के इलाके को घेरा हुआ है और किसी को भी वहां आने-जाने की अनुमति नहीं है।

इलाके में हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

सेना ने अखनूर के बट्टल इलाके के चारों ओर निगरानी और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अपने चार बीएमपी-द्वितीय पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को भी लगाया था, जबकि छिपे हुए आतंकियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए है।

यह भी पढ़ें- अखनूर आतंकी हमले के बाद सुंदरबनी में सुरक्षा कड़ी, स्थानीय युवाओं के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बढ़ी चिंता

सुंदरबनी में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अखनूर सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद सुंदरबनी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू पुंछ नेशनल हाईवे पर हर आने-जाने वाली गाड़ियों की सुरक्षा बलों द्वारा चेकिंग की जा रही है। पुंछ रजौरी से सुंदरबनी में प्रवेश होने वाली सड़कों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले और संदिग्ध को रोकर पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन के बाद आतंकी हमलों में बढोत्तरी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ लेने के बाद पिछले 12 दिनों में 4 बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। जिसमें जवानों सहित 12 लोगों की जान चली गई।

मुठभेड़ के बाद क्या बोले मेजर जनरल?

अखनूर मुठभेड़ पर भारतीय सेना के मेजर जनरल, समीर श्रीवास्तव ने कहा कि हमने मानव रहित वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया है जिससे हमें त्वरित और सफल परिणाम मिले। हमने एक आर्मी डॉग खो दिया। जब हम सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तो वह आगे था और आतंकवादियों ने डॉग पर गोलियां चलाईं।

उसके बलिदान के कारण ही कई लोगों की जान बचाई जा सकी। इस ऑपरेशन के बाद, ऐसी जानकारी फैल रही थी कि सेना ने BMP का इस्तेमाल किया था। हमने उस तरह के वाहन का इस्तेमाल किया था क्योंकि वह इलाका कठिन था, 30 डिग्री की ढलान और घने जंगल के साथ इसलिए हमने आतंकवादियों का पता लगाने के बाद वहां पहुंचने के लिए उन वाहनों का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें- अखनूर आतंकी हमले के बाद सुंदरबनी में सुरक्षा कड़ी, स्थानीय युवाओं के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से बढ़ी चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।