विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिंसा भड़काना था...', हिंदू आबादी में जानबूझकर मृत गाय-बछड़े फेंकते थे तारिक-आरिफ और मुख्तियार; पुलिस ने दबोचा

Published: Wed, 25 Dec 2024 02:40 PM (IST)

जम्मू के नगरोटा में जगटी इलाके में मृत गाय और बछड़े को फेंककर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश करने के ...और पढ़ें

नगरोटा ने तीन मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार
नगरोटा ने तीन मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. पुलिस ने मामला हल करने के लिए 24 घंटे का दिया समय
  2. पहले भी दो बार जगटी में मृत गायों को फेंक चुके हैं आरोपित

जागरण संवाददाता, जम्मू। नगरोटा के जगटी में मृत गाय और बछड़े को फेंक कर वहां का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने के तीन आरोपितों को नगरोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित मवेशी तस्कर हैं। मवेशियों से क्रूरता करने के दौरान जो मवेशी मारे जाते थे उन्हें वह जगटी इलाके में हिंदू आबादी में फेंक कर फरार हो जाते थे।

पकड़े गए आरोपितों मुख्तियार अहमद उर्फ बिनिया निवासी कोकरनाग, अनंतनाग, कश्मीर, तारिक हुसैन निवासी डेरा बाबा, रियासी और आरिफ हुसैन निवासी रियासी ने प्राथमिक पूछताछ में माना है कि वे दो बार जगटी में मृत गायों को फेंक चुके हैं। उनका मकसद वहां हिंसा को भड़काना था। मवेशियों को फेंकने के दौरान प्रयोग किए गए ट्रक नंबर 2195 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मवेशी तस्करों का गढ़ बना हुआ है ये इलाका

नगरोटा के जगटी-राजयुर मार्ग जोकि रिंग रोड के साथ लगता है में पुलिस चौकी ना होने से यह मार्ग अपराधियों विशेषकर मवेशी तस्करों का गढ़ बनाया हुआ है। मंगलवार सुबह जब उक्त मार्ग से स्थानीय लोग गुजरे तो उन्हें वहां से मृत मवेशियों की बदबू आई। जो उन्होंने देखा तो खाई में गाय और बछड़ा मृत पड़े थे।

इलाके में यह बात आग की तरह फैल गई और वहां स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। एसएचओ नगरोटा परवेज सज्जाद को जब घटना का पता चला तो वह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने लोगों ने चौबीस घंटे का समय लिया ताकि वह इस मामले को हल कर सके।

पुलिस कर्मियों ने इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो कुछ संदिग्ध वाहनों का पता चला। वाहनों के नंबर के आधार पर पुलिस उस ट्रक तक पहुंची जिसमें मृत मवेशियों को ला कर वहां फेंका गया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- 'क्रिसमस है पैसे दे दो...' सफाईकर्मी बनकर आए चोरों ने उड़ाया महिला का फोन; CCTV में कैद हुआ कारनामा

दो माह पूर्व भी मृत मवेशियों को आरोपितों ने फेंका था

नगरोटा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि दो माह पूर्व भी उन्होंने जगटी में मृत गाय को फेंका था। जिसके बाद वहां प्रदर्शन हुआ था। उक्त मामला भी नगरोटा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। जिसमें सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थित संगठनों के बीच कड़ी बन रहा है नीटा, पीलीभीत में मारे गए आतंकियों से भी है कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।