विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्रिसमस है पैसे दे दो...' सफाईकर्मी बनकर आए चोरों ने उड़ाया महिला का फोन; CCTV में कैद हुआ कारनामा

Published: Wed, 25 Dec 2024 12:52 PM (IST)

जम्मू के त्रिकुटा नगर में सफाई कर्मचारी बनकर आए दो युवकों ने एक महिला का मोबाइल फोन चुरा लिया। चोरी ...और पढ़ें

सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की तस्वीर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की तस्वीर

HighLights

  1. जम्मू के पॉश इलाके त्रिकुटा नगर की है ये घटना
  2. त्रिकुटा नगर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की

जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के पॉश इलाके त्रिकुटा नगर एक्सप्रेस में सफाई कर्मचारी बन कर आए युवकों ने वहां एक घर से महिला का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सफाई कर्मी बन कर आए चोर अपने साथ झाड़ू भी लेकर आए थे और वहां रह रहे लोगों से क्रिसमस के अवसर पर रुपयों की मांग कर रहे थे। यह घटना मंगलवार दोपहर की है।

क्रिसमस मनाने के लिए मांगे पैसे

पूर्व जेडीए कर्मी कांता थापा अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी। इस दौरान दो युवक उनके घर के अंदर आ गए। उन्होंने कहा कि वे उनकी गली में साफ सफाई करने का काम करते है। बुधवार को क्रिसमस है और वे पर्व मनाना चाहते है इस लिए स्थानीय लोगों से वे पैसे मांग रहे है।

कांता पैसे लेने के लिए घर के अंदर गई। वह अपने मोबाइल फोन को वहीं पर भूल गई। कुछ देर के बाद जब वह रुपये युवकों को देने के लिए लाई तो उन्होंने देखा कि दोनों युवक वहां से फरार हो गए थे।

फोन लेकर गायब हो गए चोर

उन्होंने देखा कि उनका मोबाइल फोन भी गायब हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो पता चला कि सफाई कर्मचारी बन कर आए दोनों युवक उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए है।

परिवार तुरंत त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी। त्रिकुटा नगर पुलिसकर्मियों ने जब फुटेज को देखा तो उसमें उन्होंने युवक की पहचान कर ली। पुलिसकर्मियों के अनुसार एक आरोपित हाल ही में छुटा है और बाहर आते ही उसने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थित संगठनों के बीच कड़ी बन रहा है नीटा, पीलीभीत में मारे गए आतंकियों से भी है कनेक्शन

चोरों ने उड़ाया महिला का पर्स

विजयपुर कस्बे में सबसे व्यस्त रहने वाली मंदिर वाली गली में दिनदिहाड़े चोरों ने एक महिला का पर्स चुरा लिया। पहले भी इस गली की मार्केट में पाकेटमारी व पर्स चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के पीछे किस गिरोह का हाथ है, यह पुलिस को पता नहीं लग पाया है।

मंगलवार दोपहर को नजमा वानी पत्नी शब्बीर अहमद निवासी झंग ने मार्केट में एक दुकान पर पहुंचकर कुलचा खरीदने की इच्छा जताई। इसी दौरान उसके पर्स को चोर पारकर चंपत हो गए। जब महिला ने खरीदे कुलचे के पैसे देने के पर्स को देखा, तो वह गायब था।

उसने आस-पड़ोस में सभी लोगों व दुकानदारों से उसके पर्स चोरी होने की बात कही। सबने ढूंढना भी चाहा, लेकिन पर्स का सुराग नहीं मिला। आखिरकार पीड़िता ने थाने में पर्स चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवान बलिदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।