Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंची जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा दिलाने की मांग, राहुल गांधी भी प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 12:46 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के दर्जे की बहाली के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व तारिक हमीद कर्रा ने किया। प्रदर्शन में राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। गुलाम अहमद मीर ने प्रधानमंत्री पर राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। कर्रा ने राज्य के दर्जे को लोगों का संवैधानिक अधिकार बताया।

    Hero Image
    यह आंदोलन 19 जुलाई को शुरू हुए श्रीनगर चलो मार्च का ही एक हिस्सा है।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दोपहर बाद इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी भाग ले सकते हैं। यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के अपने अभियान को तेज करते हुए केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन दिन पहले कांग्रेस ने श्रीनगर में प्रदर्शन किया था वहीं बीते रविवार को जम्मू में प्रदर्शन किया। गत सोमवार को पार्टी के दिल्ली चलो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के नेता जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

    जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में करीब 200 से ज़्यादा पार्टी नेता और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra: खराब मौसम में भी नहीं थमे बाबा अमरनाथ के भक्तों के पांव, बारिश के बीच 3536 श्रद्धालुओं का 20वां जत्था रवाना

    मीर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए संसद के अंदर और बाहर कई वादे किए हैं। फिर भी लोकसभा चुनाव के 10 महीने बाद भी कुछ नहीं किया गया है। हम अपना आंदोलन तेज करने और कार्रवाई की मांग करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

    तारिक हमीद कर्रा ने राज्य का दर्जा बहाल करने को लोगों का संवैधानिक अधिकार बताया। कर्रा ने कहा कि हम इस बहरी सरकार को जगाना चाहते हैं। उन्होंने हमारे अधिकार बहाल करने के वादे तो किए लेकिन चुप रहे। हम उन्हें जवाबदेह ठहराने के लिए दिल्ली आए हैं।

    यह विरोध प्रदर्शन उस बड़े आंदोलन का ही एक हिस्सा है जिसकी शुरुआत 19 जुलाई को श्रीनगर चलो मार्च और उसके बाद 20 जुलाई को जम्मू चलो मार्च से हुई थी। दोनों ही पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे थे।

    कर्रा ने कहा कि दिल्ली चलो अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को भेजे गए एक औपचारिक पत्र के बाद शुरू किया गया है जिसमें जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने का आग्रह किया गया है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू में डेंगू ने दी दस्तक, अब तक 21 मरीजों में पुष्टि; मलेरिया विभाग ने निपटने के लिए शुरू किया अभियान

    कर्रा ने जोर देकर कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक जम्मू-कश्मीर के लोगों से किया गया वादा पूरा नहीं हो जाता। 

    comedy show banner
    comedy show banner