Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू कश्मीर में पार्टी गतिविधियों को तेजी देने 31 जुलाई को आ रहे हैं तरूण चुग, उमर सरकार को घेरने की तैयारी

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 07:50 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर भाजपा की नई टीम बनने के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा महासचिव तरुण चुग जम्मू आ रहे हैं। वे जिला प्रधानों और नए पदाधिकारियों से मिलेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे और अनुच्छेद 370 हटाने के बाद हुए बदलावों पर रणनीति बनाएंगे। उनका दौरा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आने वाले स्थानीय चुनावों के लिए तैयार करने पर केंद्रित है।

    Hero Image
    तरुण चुग का जम्मू दौरा भाजपा में नई ऊर्जा का संचार

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा की नई टीम के गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग वीरवार को जम्मू आ रहे हैं।

    संगठन की मजबूती के लिए कार्यक्रमों के चलते तरुण चुग जम्मू में जिला प्रधान, नए प्रदेश पदाधिकारियों से बैठकें कर पार्टी गतिविधियों को तेजी देंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए चले एक माह के अभियान पर जिला प्रधानों से रिपोर्ट ली जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद हटने के तीन साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय सचिव से बैठक में 370 हटने से आए बेहतर बदलाव को लेकर जोरशोर से लोगों के बीच जाने की रणनीति भी तय की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- जिला कठुआ में फिर दिखे संदिग्ध, एसओजी-सेना ने चलाया तलाशी अभियान, लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

    चुग जम्मू दौरे के दौरान लोगों से बेहतर समन्वय बनाकर पार्टी को जमीनी सतह पर सशक्त बनाने की दिशा में की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी लेंगे। प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में लोगों के मुद्दों को लेकर उमर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

    पार्टी ने अपने विधायकों को इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस समय भाजपा की जिला इकाईयां भी इस समय लोगों के मुद्दों को जोरशोर से उठाने की तैयारी कर रही है। जिला स्तर पर बैठकों का सिलसिला जोरों पर हैं।

    मंगलवार को संगठन महामंत्री अशोक कौल ने शहर के कच्ची छावनी स्थित भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक कर जम्मू जिला में पार्टी गतिविधियों को तेजी देने की रणनीति बनाई। इस दौरान कौल ने जिला के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को पेश आ रही समस्याओं पर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए अभियान तेज किया जाए।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के 22 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे राहुल गांधी, Operation Sindoor से है कनेक्शन

    बैठक में पार्टी नेताओं के साथ जम्मू के विधायक युद्धवीर सेठी व अरविंद गुप्ता ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारियों से पार्टी कार्यक्रमों को तेजी देने की दिशा में की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

    प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन के बाद जम्मू में नए प्रदेश पदाधिकारी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। प्रदेश भाजपा के नए उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों, अन्य पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालने के बाद अब भाजपा के माेर्चो के प्रधान जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    ऐसे में भाजपा युवा मोर्चा के तीसरी बार प्रधान बने अरूण प्रभात के बाद मंगलवार को प्रदेश भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के नए प्रधान धर्मेन्द्र कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की मौजूदगी में जिम्मेदारी संभाल ली।

    भाजपा ने अपने पदाधिकारियों काे निर्देश दिए हैं कि जमीनी सतह पर लोगों से बेहतर समन्यव बनाकर पार्टी को निकट भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए सशक्त बनाया जाए।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के युवाओं की आशाएं और सपने शांतिपूर्ण वातावरण में ही फल-फूल सकते हैं: एलजी मनोज सिन्हा