Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mehbooba Mufti: राहुल गांधी ने लाल चौक पर फरहाया तिरंगा तो महबूबा मुफ्ती को आई नेहरू की याद, कही ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 07:37 PM (IST)

    रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मु ...और पढ़ें

    Hero Image
    रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराया

    जम्मू, जागरण संवादाता। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को देश के पहले प्रधानमंत्री की याद आ गई। उन्होंने राहुल की तुलना पंडित जवाहर लाल नेहरू से की। राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां अलग परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जब जम्मू कश्मीर को सैन्य छावनी में तब्दील कर दिया गया और संविधान प्रदत्त अधिकारों को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, कहा- 'मोदी का नया कश्मीर एक धोखा है'

    राहुल ने इतिहास दोहराया

    उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार 1948 में कश्मीर में लोगों की भीड़ के बीच तिरंगा फहराया था। इतिहास गवाह है कि राहुल गांधी ने उसी झंडे को पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में फहराया। महबूबा ने यह बात ट्विटर पर कही।

    उन्होंने कहा कि जब 1948 में पं. जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लोगों की भीड़ के बीच कश्मीर में तिरंगा फहराया था, तब जश्न का अवसर था। जम्मू कश्मीर के लोगों ने आक्रमणकारियों को पीछे धकेल कर उनका सफलतापूर्वक मुकाबला किया और इस तरह आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित भारत के साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत की।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: अब क्यूआर कोड बताएगा कश्मीर के शिल्प की गुणवत्ता, उपराज्यपाल ने लॉन्च किए क्यूआर-कोड आधारित लेबल

    कश्मीर की समस्या को हल में विफल रही बीजेपी

    इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेहरू के प्रयासों से मुस्लिम बहुल जम्मू कश्मीर का भारत में विलय सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कश्मीरियों को आश्वासन दिया और न केवल धर्म के संदर्भ में, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भारत के भीतर अपनी पहचान को संरक्षित करने के बारे में सभी चिंताओं को दूर किया। अनुच्छेद 370 के माध्यम से संवैधानिक अधिकार मिले।

    महबूबा ने कहा कि इन तथ्यों के बावजूद भाजपा का दावा है कि उसने अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर मुद्दे को हल कर लिया। उन्होंने कहा कि वे न केवल इस मुद्दे को हल करने में विफल रहे हैं, बल्कि चीन को हमारे क्षेत्र का 2000 वर्ग किमी का उपहार भी दे दिया है।