Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi: लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा, ट्वीट कर कहा- 'भारत से किया वादा आज पूरा हुआ'

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 03:48 PM (IST)

    रविवार को राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। लाल चौक पर प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा।

    Hero Image
    रविवार को राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया

    जम्मू, जागरण डिजिटल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर में अपने आखिरी पड़ाव पर है। सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा का समापन है और इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर 12 बजे लाल चौक पर प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देश से किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: Srinagar News: एनआईए की टीम श्रीनगर के राजबाग स्थित हुर्रियत कांफ्रेंस के दफ्तर पहुंची

    'भारत से किया वादा हुआ पूरा'

    लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, "लाल चौक पर तिरंगा लहराकर भारत से किया वादा आज पूरा हुआ। नफ़रत हारेगी, मोहब्बत हमेशा जीतेगी, भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा।"

    राहुल गांधी ने मंच से अपना संदेश एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि देश में फैलाई जा रही नफरत जल्द ही खत्म होगी और ये संभव आपकी और हमारी मदद से होगा। उन्होंने कहा कि भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा।

    यह भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: सियासी जमीन को बचाने के लिए तिरंगे की छांव में आईं महबूबा

    इतिहास खुद को दोहराता है

    इतिहास खुद को दोहराता है, यह इतवार को उस समय फिर साबित हुआ जब राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। इसी चौक में 75 वर्ष पूर्व 1948 में भारत के प्रथम इतवार को उसी लालचौक में उनके नाती-नातिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने तिरंगा फहराया। जवाहर लाल नेहरू ने जब राष्ट्र ध्वज फहराया था, उस समय पाकिस्तानी हमले से मिले जख्मों को कश्मीरी सहला रहे थे, उनके साथ नेशनल कान्फ्रेन्स के अध्यक्ष शेख अब्दुल्ला खड़े थे।

    आज पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हिंसा और अलगाववादी एजेंडे की पराजय पर राहत की सांस ले रहे कश्मीरियों के बीच राहुल गांधी बेखौफ तिरंगा लहरा रहे थे। इससे पहले राहुल गांधी के लालचौक में राष्ट्रध्वज फहराए जाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता कहते थे कि लालचौक में तिरंगा तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा है।

    कल कांग्रेस मुख्यालय में फहराएंगे तिरंगा

    बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कल यानी की सोमवार को अंत हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कल यानी की सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे।

    कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा फहराने के बाद राहुल गांधी एसके स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधत करेंगे। बता दें कि इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी देश को एक करने का नारा देते आए हैं।