Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir BJP को जमीनी सतह पर सशक्त बनाएंगे नए प्रदेश पदाधिकारी, महासचिवों ने संभाली जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 01:39 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर भाजपा में नए प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में महासचिवों संजीता डोगरा बलदेव सिंह बलोरिया व गोपाल महाजन ने कार्यभार संभाला। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करने की उम्मीद जताई।

    Hero Image
    पदाधिकारियों को जम्मू कश्मीर में लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। जम्मू कश्मीर में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्यव बनाकर जमीनी सतह पर भाजपा को सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ नए प्रदेश पदाधिकारी ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

    जम्मू शहर के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त महासचिवों संजीता डोगरा, बलदेव सिंह बलोरिया व गोपाल महाजन ने मंगलवार सुबह प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक दायित्व संभाला। उनके साथ प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष प्रभात सिंह जम्वाल, कार्यालय मंत्री तिलक राज गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक मैक्सन टिकू व आईटी संयोजक गौरव बलगोत्रा ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए पदाधिकारियों ने पार्टी मुख्यालय में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले पार्टी मुख्यायल में पूजा, अर्चना भी की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल व पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारी प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंची जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा दिलाने की मांग, राहुल गांधी भी प्रदर्शन में हो सकते हैं शामिल

    इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में नए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की थी। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जम्मू कश्मीर में भाजपा के संगठनात्मक व राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जमीनी सतह पर लगातार काम करें।

    इस समय प्रदेश भाजपा जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय, पंचायत चुनाव के लिए मजबूत हो रही है। निकट भविष्य में होने वाले इन चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक गतिविधियां चल रही हैं। पार्टी जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भी मजबूत होने की राह में है। ऐसे में भाजपा ने इस बार जम्मू कश्मीर में तीन महासचिव बनाए हैं।

    प्रदेश भाजपा की टीम में कश्मीर से अनवर खान को प्रदेश महासचिव के रूप में टीम में शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता इस समय कश्मीर संभाग के विभिन्न हिस्सों के दौरे कर वहां भी संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- जम्मू में डेंगू ने दी दस्तक, अब तक 21 मरीजों में पुष्टि; मलेरिया विभाग ने निपटने के लिए शुरू किया अभियान

    प्रदेश भारतीय पार्टी ने गत दिनों जम्मू कश्मीर में 37 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की थी। नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 महासचिवों, 8 सचिवों के साथ अन्य 17 पदाधिकारी बनाए गए हैं।