वैष्णो देवी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! फरवरी में मां के दर्शन करना हुआ आसान
वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) की यात्रा में काफी गिरावट आई है क्योंकि श्रद्धालु उत्तर प्रदेश प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में जा रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 12000 से 16000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर रहे हैं। भीड़ कम होने के कारण श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

संवाद सहयोगी, कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट आई है। हालांकि, रोजाना 12000 से 16000 के बीच श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर रहें हैं।
काफी आराम से मां वैष्णो देवी का दर्शन कर रहे हैं श्रद्धालु
भीड़ कम होने पर श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसको लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित है। गुरुवार को श्रद्धालुओं को घोड़ा, पिट्ठू पालकी के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा सुविधाएं मिलती रही।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, शुरू हुई 5 नई सेवाएं; मां के दर्शन करना अब और आसान
महाकुंभ के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी
प्रयागराज में महाकुंभ के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा में काफी ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। गुरुवार को दोपहर एक बजे तक 7600 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी था।
श्रद्धालुओं को दिन में तीखी धूप तो रात में ठंडी हवा चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। श्रद्धालुओं की यात्रा लगातार यादगार बन रही है। बता दें यह समय मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए काफी अच्छा है। क्योंकि
वैष्णो देवी भवन पर शुरू हुई नई सेवाएं
वही, मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर और है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर मौजूद श्री माता वैष्णो धाम पर नई सेवाएं शुरू हुई हैं। इनमें सबसे प्रमुख सेवा तीर्थस्थल पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा में कोटा है।
इन श्रद्धालुओं को अब बुकिंग के दौरान ऑनलाइन कोटे की सुविधा मिलेगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि कोटे की सुविधा का फायदा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org से लिया जा सकता है। इसी के साथ श्राइन बोर्ड ने पांच अन्य सेवाएं और शुरू की है। इन सेवाओं से श्रद्धालुओं की मुश्किलें काफी आसान हो जाएंगी। ये सभी सुविधाएं एक फरवरी से शुरू कर दी गई हैं। इस बात की जानकारी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।