Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ladakh Suru Summer Valley महोत्सव का बर्फबारी के बीच आगाज, कारगिल पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया शुभारंभ

    लद्दाख के कारगिल जिले की सुरू वैली में समर पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया गया। बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने इस महोत्सव में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने नामसुरू गांव में महोत्सव का उद्घाटन किया। पर्यटकों ने राफ्टिंग रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलों का आनंद लिया। नेशनल जियोग्राफिक ने सुरू वैली को 2025 में देखने योग्य शीर्ष 25 स्थलों में शामिल किया है।

    By Rahul Sharma Edited By: Rahul Sharma Updated: Tue, 26 Aug 2025 07:17 PM (IST)
    Hero Image
    हर साल यहां समर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

    राज्य ब्यूरो, जागरण जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले के सुरू में गर्मियों के महीनों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुरू वैली समर पर्यटन महोत्सव में शामिल होने पहुंचे पर्यटकों का स्वागत बर्फबारी से हुआ। पर्यटकों ने गर्मी के मौसम में सर्दियों काे मजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले तीन दिनों से लद्दाख में मौसम के तेवर कड़े हैं। ऐसे में सड़क मार्ग से श्रीनगर से कारगिल पहुंचे संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार सुबह बर्फबारी के बीच सुरु वैली में तईसुरू इलाके के नामसुरू गांव में संस्कृति, रोमांच व आतिथ्य के प्रतीक इस महोत्सव का शुभारंभ किया। बारिश, बर्फबारी के बीच स्थानीय कलाकारों ने लद्दाख की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन कर समा बांधा।

    खराब मौसम के बावजूद पहली बार हो रहे समर पर्यटन महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए कई पर्यटक पहुंचे थे। बर्फबारी से सुरू इलाके की हरियाली ने सफेद चादर ओढ़ ली। इस मौके सुरू वैली के निवासियों के साथ लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारिगल के मुख्य कार्यकारी पार्षद डा जफर अखून, कारगिल परिषद के कई पदाधिकारी व लद्दाख प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत व 14 घायल; यात्रा स्थगित

    सुरू वैली में समर महोत्सव के आयोजन की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लद्दाख में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

    संस्कृति, रोमांच व आतिथ्य के प्रतीक इस महोत्सव का आयोजन सुरू वैली में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से किया जा रहा है। खराब मौसम के बावजूद सुरू में उत्साह का माहौल था। सुरू वैली के खूबसूरत नजारों के बीच पर्यटक राफ्टिंग, राक क्लाइंबिंग, पैरा ग्लाइडिंग, साइकलिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

    बुधवार को क्षेत्र में साइकिल रैली के आयोजन की भी तैयारी है। इसके साथ स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए नामसुरू गांव में स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के साथ खाने पीने के व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए थे।

    यह भी पढ़ें- जिला रियासी में भारी वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन, कालेजों में गए विद्यार्थी जगह-जगह फंसे, शिवखोड़ी यात्रा भी बंद

    सुरू वैली को नेशनल जियाेग्राफिक ने वर्ष 2025 में देखने वाले शीर्ष 25 स्थलों की अपनी सूचि में शामिल किया है। इससे कारगिल प्रशासन के साथ स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। अब हर साल सुरू वैली में समर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुरू वैली लद्दाख की मनमोहक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति का अनुभव देती है।

    हरे भरे इस क्षेत्र में सुरू मठ जैसे प्राचीन मठ प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम है। ऐसे में यह स्थल साहसिक खेलों के साथ आध्यात्मिक शांति की खोज करने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल होगा।