Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू से गर्म रहा कश्मीर, घाटी में अभी बरकरार रहेगी गर्मी; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 07:53 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को कश्मीर जम्मू से ज्यादा गर्म रहा श्रीनगर का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई शहरों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जम्मू में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कश्मीर में गर्मी और बढ़ सकती है।

    Hero Image
    जम्मू के मुकाबले में कश्मीर में पड़ रही ज्यादा गर्मी।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम की अठखेलियां जारी हैं। रविवार को जम्मू के मुकाबले कश्मीर गर्म रहा। जम्मू में रविवार रात भी बारिश हुई। जम्मू का अधिकतम तापमान 33.5, जबकि श्रीनगर का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर के अधिकतर शहरों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाटी में गर्मी बढ़ी है, वहीं, जम्मू में भी उमस बेहाल कर रही है। हालात यह है कि सुबह पहले पहर से ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।

    काजीगुंड में सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.6, पहलगाम में 3.8 डिग्री अधिक 29.2 डिग्री रहा। वहीं, जम्मू में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम यानी 30.2 डिग्री रहा।

    रविवार को अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। केवल बनिहाल में हल्की फुहारें दर्ज की गईं। सुबह-शाम की आर्द्रता में भी खासा अंतर देखा गया। श्रीनगर की सुबह की आर्द्रता 68 प्रतिशत और शाम की 44 प्रतिशत रही।

    जम्मू में यह आंकड़ा सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 83 प्रतिशत तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कश्मीर में गर्मी का असर और तेज हो सकता है जबकि जम्मू क्षेत्र में मानसूनी हवाओं के असर से कुछ राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के 18 जिलों में जमकर बरसे मेघ, अगले 24 घंटे तक झमाझम होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी जारी