Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो पहिया वाहन चालक हो जाएं सावधान! अब क्रेन की मदद से सीज होंगे अवैध पार्किंग में खड़े वाहन

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 03:24 PM (IST)

    जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक नई पहल की है। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े दोपहिया वाहनों को जब्त करने के लिए विशेष क्रेन का उपयोग किया जा रहा है। यह प्रणाली पुलिस कर्मियों की मेहनत को कम करेगी और वाहनों को बिना क्षति के उठाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।

    Hero Image
    उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है

    जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने एक नई पहल शुरू की है। अब सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े दोपहिया वाहनों को जब्त करने के लिए विशेष क्रेन का प्रयोग किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नई प्रणाली से न केवल पुलिस कर्मियों की मेहनत कम होगी, बल्कि वाहनों को बिना किसी क्षति के आसानी से उठाया जा सकेगा। क्रेन में मजबूत कपड़े की रस्सियों का उपयोग किया जा रहा है, जो वाहन को सुरक्षित ढंग से उठाने में मदद करती हैं।

    एक रस्सी वाहन के इंजन के पास और दूसरी पीछे के टायर पर बांधी जाती है, जिससे दोपहिया वाहन को संतुलित रूप से क्रेन में लोड किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- लद्​दाख में तेज हुई राज्य दर्जे-छठी अनुसूची की मांग, 9 अगस्त को तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर जाएंगे कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण दोपहिया वाहनों द्वारा किया जाता है। फुटपाथ, मुख्य सड़कें और चौराहों पर मनमाने ढंग से पार्क किए गए स्कूटर और बाइक न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बनते हैं।

    इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनके वाहन सीज कर यातायात थाने में जमा भी किए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें- काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर का कड़ा प्रहार, दिल्ली में आतंकी फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड, दो कश्मीरी गिरफ्तार