Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू निगम ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए शुरू किया थर्मल फागिंग अभियान, जनता से मांगा योगदान

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:54 PM (IST)

    जम्मू नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए 18 अक्टूबर तक थर्मल फागिंग और स्प्रे अभियान चलाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान मच्छर पनपने वाले स्थानों पर फागिंग की जाएगी और लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।

    Hero Image
    यह नगर निगम का तीसरा थर्मल फागिंग अभियान है।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। बरसात के बाद पनपने वाले मच्छरों के कारण बीमारियों के फैलने को खतरे को कम करने के लिए जम्मू नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 18 अक्टूबर तक थर्मल फागिंग व स्प्रे अभियान जारी रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान मच्छर पनपने वाले स्थानों के अलावा गलियां में थर्मल फागिंग व स्प्रे करते हुए लोगों को इनसे बचने के उपाय भी सुझाए जा रहे हैं ताकि जागरुकता की लो से लोग स्वस्थ बने रहें।

    नगर निगम का थर्मल फागिंग का यह तीसरा राउंड है। इससे पहले जुलाई माह में अभियान चलाया गया था। इस अभियान के अतंगर्त वीरवार को शहर के वार्ड नंबर 39 और 59 यानि तोप शेरखानियां, पलौड़ा टाप के विभिन्न मुहल्लों में थर्मल फागिंग व स्प्रे की गई।

    यह भी पढ़ें- 'प्रशासन काम करने में असमर्थ, कश्मीर को सेना के हवाले कर दो...'; घाटी के हालात पर शोपियां विधायक शब्बीर का आया बयान

    स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम इस अभियान में नगर निगम के साथ काम में जुटी हुई है। स्प्रे करने के लिए मलेरिया विभाग की टीमें जगह-जगह पहुंच रही हैं जबकि जम्मू नगर निगम की मशीनरी थर्मल फागिंग में जुटी हुई है।

    यह अभियान 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके लिए नगर निगम ने वार्ड वार रोस्टर तैयार किया हुआ है जिसके तहत टीमें रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं।

    हेल्थ आफिसर डा. विनोद शर्मा का कहना है कि थर्मल फागिंग व स्प्रे कर लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनियां जैसी बीमारियों से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं रहने दें।

    गंदगी फैलने से राेकें। बरसात के बाद कुछ दिनों तक इन बीमारियों का खतरा रहता है। जम्मू-कश्मीर में डेंगू के 500 के करीब मामले आ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे हाउस अरेस्ट किया गया', महबूबा मुफ्ती का बड़ा दावा, कश्मीर में कहां जाना चाहती थीं PDP चीफ?

    तारीख : वार्ड नंबर : प्रमुख मुहल्ले

    • 19 सितंबर : 41,61 : बोहड़ी, पाटा पलौड़ा
    • 20 सितंबर : 64,66 : चक चंगेरवां, लोअर रूप नगर
    • 22 सितंबर : 65,67 : बरनाई, अप्पर धरमाल, लोअर मुट्टी
    • 24 सितंबर : 20,21,22,23 : गांधीनगर, शास्त्री नर, नई बस्ती
    • 25 सितंबर : 47,48 : बाहु पूर्व और पश्चिम
    • 26 सितंबर : 49,50 : नरवाल बाला, छन्नी रामा, छन्नी हिम्मत हाउसिंग कालोनी
    • 27 सितंबर : 51,52 : छन्नी हिम्मत ठंगर, छन्नी कमाला, छन्नी बीजा
    • 29 सितंबर : 55,68 : डीली, ग्रेटर कैलाश
    • 30 सितंबर : 69,70 : सैनिक कालोनी सभी सेक्टर
    • 3 अक्टूबर : 42,43,45,46 : नानक नगर, डिग्याना, संजय नगर
    • 4 अक्टूबर : 56,57 : गंग्याल और माडल टाउन गंग्याल
    • 6 अक्टूबर : 58,71 : डिग्याना, जीवन नगर, सिद्धड़ा, तवी विहार
    • 7 अक्टूबर : 53,54 : छन्नी बीजा, त्रिकुटा नगर सभी सेक्टर
    • 8 अक्टूबर : 44, रेल हैड : नानक नगर नार्थ, रेल हैड
    • 9 अक्टूबर : 4,5,6,7 : मुहल्ला भाबरियां, तालाब खटिकां, गुज्जर नगर, क्रिश्चियन कालोनी, कांजी हाउस, फत्तू चौगान
    • 10 अक्टूबर : 1,2,3,15 : पंजतीर्थी,जुलाका मुहल्ला, मस्तगढ़, मुहल्ला प्रतापगढ़
    • 11 अक्टूबर : 8,9,10,11 : डोगरा हाल, मुहल्ला उस्ताद, पक्का डंगा, मुहल्ला मल्होत्रा
    • 13 अक्टूबर : 38,60 : पलौड़ा, पलौड़ा सेंट्रल
    • 14 अक्टूबर : 62,63 : चिनोर केरन-1, रूपनगर, चिनाेर-2, बन तालाब
    • 15 अक्टूबर : 72,75 : टिकरी खन्नी गंगवां, पटयाली चक, सजातपुरा, शहजादपुर, पूपा शहजादपुर, केनेया पतनयाल, अकलपुर, संग्रामपुर, दुर्गाे चक
    • 16 अक्टूबर : 73,74 : बोहड़ी कैंप, गाड़ीगढ़, बठिंडी, सुंजवां
    • 17 अक्टूबर : 24,25,26 : रिहाड़ी कालोनी उत्तर व दक्षिण
    • 18 अक्टूबर : 16,17,18 : न्यू प्लाट, अम्बफला, सरवाल 

    यह भी पढ़ें- मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने दिए निर्देश, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर फलों से लदे ट्रकों को दें प्राथमिकता