विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Weather: घाटी में मौसम ने ली करवट, बारिश और धुंध छाने से वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 24 Jan 2023 06:57 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। घाटी में लगातार बर्फबारी और बारिश जारी है। इसी बीच ...और पढ़ें

धुंध व हल्की वर्षा के बीच मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना होते श्रद्धालु
धुंध व हल्की वर्षा के बीच मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना होते श्रद्धालु

कटड़ा,संवाद सहयोगी। जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार को एक ओर जहां आसमान पर घने बादलों का जमघट लगा रहा दूसरी ओर बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इसी बीच हल्की वर्षा का सामना भी श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान करना पड़ा। बर्फबारी और बारिश के चलते घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बीच भी श्रद्धालु लगातार मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 74th Republic Day Celebrations: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में हुआ गणतंत्र दिवस का ड्रेस रिहर्सल

हेलिकॉप्टर सेवा बाधित

जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी है रही है। मंगलवार को भी घाटी में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने और वर्षा के कारण आधार शिविर कटड़ा से सांझी छत तक चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा बीच-बीच में प्रभावित रही। अन्य सेवाएं जारी हैं। जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला है, उम्मीद है कि श्रद्धालुओं को एक बार फिर मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही त्रिकुटा पर्वत पर ताजा हिमपात देखने को मिल सकता है। श्रद्धालु गर्म कपड़े पहनकर और बरसाती ओढ़कर स्वजनों के साथ जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Coldwave: फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे लुढ़का कश्मीर का पारा, गुलमर्ग में -9 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल इंतजाम

जम्मू-कश्मीर में तापमान माइनस में पहुंच गया है। घाट में ठंड का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। वैष्णों देवी का रास्ता अब कठिन हो रहा है क्योंकि लगातार बर्फबारी जारी है। इसी बीच कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन की ओर से मां वैष्णों देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए हैं।

कड़ाके की ठंड के चलते यात्रा मार्ग पर जगह-जगह अंगीठी का इंतजाम किया गया है। वहीं, श्राइन बोर्ड प्रशासन ने गर्म पानी और कंबल का भी उचित इंतजाम किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। बीते सोमवार को करीब 15,000 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं, मंगलवार को दोपहर बाद 2:00 बजे तक करीब 11,000 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का आना जारी था। वर्षा के चलते मां वैष्णो देवी के सभी यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान तैनात हैं और यात्रा पर निगाह रखे हुए हैं।