यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
74th Republic Day Celebrations: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में हुआ गणतंत्र दिवस का ड्रेस रिहर्सल
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को श्रीनगर के ...और पढ़ें

श्रीनगर, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जहां एक ओर 26 जनवरी को लेकर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, तो वहीं दूसरी ओर समारोह के लिए रिहर्सल भी जारी है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल भी की गई। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह इंडोर बख्शी स्टेडियम न होकर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम होगा।
शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को कश्मीर संभागीय आयुक्त पांडुरंग कुनबराव पोल की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान पुलिस और अन्य बलों की टुकड़ियों द्वारा परेड की सलामी की भी ली। घाटी में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह स्थल स्टेडियम में परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Baramulla News: पाक के नापाक मंसूबे फिर नाकाम, 5 युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने से सेना ने बचाया
इसको लेकर मंगलवार को रिहर्सल किया गया। पहले परेड की गई और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी रिहर्सल कराया गया। रंगारंग कार्यक्रम हुए और गणतंत्र दिवस की किसी भी तैयारी में कोई कमी न रहे इस बात का खास ध्यान रखा गया।
यातायात रहा प्रभावित
रिहर्सल को देखते हुए मंगलवार को कई रास्ते बंद रहे, जिसकी वजह से रूट डायवर्ट किए गए। ड्रेस रिहर्सल के चलते शहर के सोनावर इलाके में कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों के लिए प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया था। इन सड़कों पर सिर्फ सैन्य वाहनों को ही आने की छूट थी।
यह भी पढ़ें: Surgical Strike Row: सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता... दिग्विजय के बयान पर बोले राहुल गांधी
घाटी में अलर्ट
गणतंत्र दिवस को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इन दिनों कश्मीर में हैं और वो गणतंत्र दिवस भी वहीं मनाएंगे, इसको देखते हुए भी घाटी में अलर्ट जारी है। जम्मू शहर के नरवाल में हुए विस्फोट के बाद से ही पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों ने विध्वंसक की जांच के लिए औचक निरीक्षण भी किया है। अब गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
