Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jammu News: जम्मू को नया रेल डिवीजन जल्द मिलने की उम्मीद, 417 KM लंबे रेल मार्ग को करेगा कवर; कुल 43 होंगे स्टेशन

    Updated: Wed, 15 May 2024 02:19 PM (IST)

    Jammu News जम्मू रेलवे स्टेशन को जल्द ही रेल डिवीजन मिलने की उम्मीद है। कश्मीर में रेलवे का विस्तार और फिरोजपुर पर बढ़ते लोड को देखते हुए इस तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके लिए तैयार खाका अनुसार नए रेल डिवीजन का हेड क्वार्टर जम्मू में बनेगा। पंजाब के सुजानपुर से लेकर कश्मीर के बारामूला तक करीब 417 किलोमीटर रेलवे लाइन को कवर किया जाएगा।

    Hero Image
    Jammu News: जम्मू को नया रेल डिवीजन जल्द मिलने की उम्मीद, 417 KM लंबे रेल मार्ग को करेगा कवर

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में रेलवे ढांचे के हो रहे विस्तार के बीच जम्मू को नया रेल डिवीजन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सब ठीक रहा तो जून के बाद इस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ सकता है। रेलवे प्रशासन नए रेलवे डिवीजन का खाका तैयार भी कर रखा है। अब आदेश का इंतजार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए लिया जा रहा फैसला

    नए रेल मंडल घोषित की संभावना इसलिए भी बढ़ गई है कि एक वर्ष के भीतर कन्याकुमारी से कश्मीर सीधा रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। ऐसे में फिरोजपुर रेल डिवीजन पर काफी लोड बढ़ जाएगा। जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे रेलवे ढांचे को देखते हुए फिरोजपुर रेल डिवीजन के दो हिस्सों में बांटना जरूरी हो गया।

    इसके लिए तैयार खाका के मुताबिक नए रेल डिवीजन का हेड क्वार्टर जम्मू में बनेगा। इसमें पंजाब के सुजानपुर से लेकर कश्मीर के बारामूला तक करीब 417 किलोमीटर रेलवे लाइन को कवर किया जाएगा। इसमें कुल 43 स्टेशन होंगे।

    यह भी पढ़ें- Srinagar News: एनसी चीफ फारूक अब्दुल्ला ने परिसीमन को बताया पक्षपातपूर्ण, तीन नए निर्वाचन क्षेत्र मांगे

    कठुआ बनेगा सबसे बड़ा स्टेशन

    इसमें कठुआ को पहला सबसे बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। हालांकि, कठुआ से पहले सुजानपुर और लखनपुर भी दो छोटे रेलवे स्टेशन बनेंगे। हालांकि जम्मू रेल डिवीजन के गठन का आदेश वर्ष 2012 में जारी हुआ था, लेकिन अभी तक यह आदेश सरकारी फाइलों में ही दबा है।

    अब यह आदेश धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है। नए रेल मंडल के निर्माण से पंजाब और जम्मू में काम कर रहे करीब चार हजार रेलवे कर्मियों को लाभ होगा। उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए फिरोजपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

    अभी देश का सबसे बड़ा रेल मंडल है फिरोजपुर

    फिरोजपुर रेल मंडल में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 1800 किमी लंबे रेलवे ट्रैक पर परिचालन होता है। इस मंडल में 239 छोटे एवं बड़े रेलवे स्टेशन आते हैं।

    जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में रेलवे के विस्तार की मंशा से फिरोजपुर से अलग कर जम्मू रेल मंडल बनाना जरूरी हो गया है। 24 फरवरी, 2012 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने जम्मू रेल मंडल बनाने की घोषणा की थी। नए रेल मंडल के अस्तित्व में आने की कवायद चल रही थी। कर्मचारियों की तैनाती भी शुरू हो गई थी।

    हम पूरी तरह तैयार हैं। बस नए डिवीजन की घोषाणा का इंतजार है। आदेश आते ही उस दिशा में हम काम शुरू कर देंगे। निश्चित रूप से नया रेल डिवीजन बनने से यहां के रेलवे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

    -प्रतीक श्रीवास्तव, स्टेशन डायरेक्टर

    यह भी पढ़ें- 102 Year Old Cricketer: 102 साल के इस क्रिकेटर का खेलते हुए वीडियो वायरल, क्रिकेट का जुनून देखकर लोग कर रहे तारीफ