Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू में घोषित की पुनर्निर्माण योजना, बोले- बेहतर तकनीक के साथ फिर बनेंगे प्रोजेक्ट

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 06:36 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त संरचनाओं का बेहतर तकनीक से पुनर्निर्माण होगा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और नुकसान का आकलन किया। सिंह ने कहा कि संरचनाओं का पुनर्निर्माण बेहतर मानकों के साथ किया जाएगा ताकि वे भविष्य में आपदाओं का सामना कर सकें।

    Hero Image
    जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीयराजमार्ग पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की, जो भूस्खलन के कारण कई दिनों से बंद है।

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जम्मू क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ जैसी आपदाओं का सामना करने के लिए क्षतिग्रस्त संरचनाओं का और बेहतर तकनीक व मानकों के साथ पुनर्निर्माण किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंह ने जम्मू जिले की बजालता और परगलता पंचायतों में आने वाले बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण आवासीय घरों और पुलों को हुए नुकसान का आकलन किया।

    मंत्री ने कहा कि अब इन त्रासदियों के अनुभव के आधार पर क्षतिग्रस्त संरचनाओं का बेहतर मानकों के साथ पुनर्निर्माण किया जाएगा ताकि भविष्य में हाल ही में आई बाढ़ जैसी आपदा आने पर ये संरचनाएं उसका सामना करने में सक्षम हों।

    यह भी पढ़ें- जिला डोडा में भीड़-भाड़ पर प्रतिबंध रहेगा जारी, सोमवार से खोल दिए जाएंगे सभी स्कूल, डीसी ने दी जानकारी

    पिछले कुछ हफ़्तों से सिंह अपने संसदीय क्षेत्र उधमपुर और जम्मू-कश्मीर के अन्य प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और किश्तवाड़ के चिशोती से लेकर कठुआ और सांबा में भारत-पाक सीमा पर स्थित शून्य रेखा तक आपदा प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं।

    उन्होंने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की, जो कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़कों के धंसने के कारण 10 दिनों से अधिक समय से बंद है।

    स्थानीय विधायक युद्धवीर सेठी और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के साथ, मंत्री ने जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैन बजालता, तूूतें दी खुई, एंथम, बदून, खाना शरगल और चलनी में बाढ़ के पानी से सबसे अधिक प्रभावित स्थलों का दौरा किया।

    उन्होंने सड़क एवं भवन निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- एनसीबी ने श्रीनगर में किया बड़े नशा तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 किलोग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

    सिंह ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य जारी है। बाद में मंत्री ने परगालता पंचायत के अंतर्गत प्रभावित स्थानों का दौरा किया और अचानक आई बाढ़ से सार्वजनिक संपत्ति और दुकानों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और कहा कि फसलों सहित इसके लिए अनुमान तैयार किए जा रहे हैं।