मुंबई की कंपनी काे घर किराय पर दे मकान मालिक ने मोल ले ली आफत, पढ़ें क्यों गली में गाड़ियां खड़ी कर भागे कर्मचारी?
म्मू के सैनिक कॉलोनी में एक निजी कंपनी को घर किराए पर देना महंगा पड़ा। मुंबई की एक कंपनी जो बैंक में कैश सप्लाई करती थी घर के बाहर चार गाड़ियां लगाकर लापता है जिससे गली बंद हो गई है और स्थानीय लोग परेशान हैं। मकान मालिक महेश्वर सिंह ने कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू शहर के सैनिक कालोनी में निजी कंपनी को घर किराए पर देना महंगा पड़ा। बैंक में सुरक्षित वाहन में कैश सप्लाई करने वाली मुंबई की कंपना घर के बाहर चार गाड़ियां लगाकर महीनों से लापता है।
गाड़ियों के कारण पूरी गली बंद होने से वहां रहने वाले लोग परेशान है। घर किराए पर देने वाले अब मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं कि गली में कबाड़ बन रही गाड़ियों से कैसे छुटकारा पाया जाए।
कंपनी से संपर्क साधने की कोई भी कोशिश कामयाब न होने के बाद घर के मालिक महेश्वर सिंह ने जम्मू पुलिस से इस मामले में कार्रवाई किए जाने की उम्मीदें लगाई हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर LG Manoj Sinha की पहल: आतंकवाद और आपदा पीड़ित 1500 परिवारों के लिए स्मार्ट हाउस योजना एक नई उम्मीद
इस समय कैदराबाद में तैनात केंद्र सरकार के कर्मचारी महेश्वर सिंह की पत्नी अनुराधा दर्सवाल ने सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड को सैनिक कालोनी में डिल्ली बायपास रोड़ पर अपना घर किराए पर दिया था।
कुछ महीने पहले कंपनी बिना सूचित किए आफिस को छोड़ कर चली गई। हैदारबाद में होने के कारण उन्हें पता नही चला कि कंपनी कब वापस गई। पता जब चला जब कंपनी ने घर का किराया देना बंद कर दिया।
उन्होंने बताया कि जाते समय कंपनी ने कैश सप्लाई करने वाली पंजाब के नंबर वाली चार गाड़ियां गली में छोड़ दी। गली में गाड़ियां होने के कारण महेश्वर सिंह के साथ गली में रहने वाले अन्य लोग भी अपने वाहनों को घर तक नही ले पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों से आपराधिक न्याय प्रणाली में हुआ बड़ा बदलाव: एलजी सिन्हा
महेश्वर सिंह ने जागरण को बताया कि उन्होंने कंपनी से संपर्क करने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन कंपनी को लिखी गई मेल का एक भी जवाब नही आया है। गली में खड़ी गाड़ियां मानसिक प्रताड़ना का केंद्र बन गई हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मामला स्थानीय पुलिस से भी उठाया है। गाड़ियां खड़े खड़े कबाड़ हाे रही हैं। अगर उन्हें इनकी जरूरत नही है तो उन्हें इसका निपटारा करना चाहिए। हमारे साथ अन्य लोग भी अपने वाहनों को घर से दूर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।