Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखनूर थाना देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में हुआ शामिल, मिला एमएचए अवार्ड, गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 01:01 PM (IST)

    जम्मू के अखनूर पुलिस स्टेशन को गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ थाने के रूप में चुना गया है। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में यह सम्मान केवल अखनूर पुलिस स्टेशन को मिला है। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने थाने पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। गृह मंत्रालय ने देश के 17000 से अधिक थानों में से 76 को इस पुरस्कार के लिए चुना है।

    Hero Image
    यह सम्मान अखनूर पुलिस स्टेशन की दक्षता और समर्पण का प्रतीक है।

    जागरण टीम, अखनूर/जम्मू। जिला जम्मू के सीमांत क्षेत्र अखनूर के पुलिस थाना को वर्ष 2024 के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जाने की घोषणा की गई है।

    यह सम्मान पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ अखनूर थाने को मिला है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात बुधवार को स्वयं अखनूर पुलिस थाने में पहुंचे और इस सम्मान के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गृह मंत्रालय द्वारा पूरे देश भर से 17,000 से अधिक थानों में से सिर्फ 76 थानों को इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना गया है। जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से भी एक थाना इस सूची में शामिल हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी चयनित थानों को बधाई दी है और एक विशेष संदेश भी जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- यात्री वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, यातयात पुलिस जम्मू ने जारी की चेतावनी, 3 दिन में नियमों की तामील के निर्देश

    गृह मंत्रालय की यह पहल भारतीय पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी, उत्तरदायी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग का उद्देश्य देशभर के उत्कृष्ट पुलिस थानों की सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर करना और पुलिसिंग में सुधार लाना है। इस रैंकिंग के मूल्यांकन के लिए एक व्यापक प्रदर्शन मापदंड निर्धारित किए गए थे, जिनके आधार पर अखनूर थाना शीर्ष स्थान पर पहुंच सका।

    आपको जानकारी हो कि हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के साथ देश की पुलिस व्यवस्था औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकल कर एक आधुनिक और विश्वस्तरीय बल में परिवर्तित हो रही है। ऐसे में अखनूर थाने को मिला यह सम्मान जम्मू-कश्मीर पुलिस के समर्पण, दक्षता और सुधारशीलता का परिचायक है।

    कई मापदंड पूरा करने के बाद मिलता है सम्मान

    एसपी रूरल बृजेश शर्मा ने बताया कि अखनूर पुलिस थाने में एक यह सम्मान कई माप दंड को पूरा करने के बाद मिला है। जिसमें गृह मंत्रालय थाने में दर्ज मामलों का निपटारा, शिकायतकर्ताओं से बातचीत, स्वच्छता, वर्ष भर में थाने का कोई कर्मचारी सस्पेंड तो नहीं हुआ है। किसी पर भ्रष्टाचार के आरोप तो नहीं लगे है। एंटी क्रप्शन ब्यूरो की कोई कार्रवाई तो नहीं हुई है। 

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कभी भी बज सकता है पंचायत चुनाव का बिगुल, इलेक्शन कमीशन की भी होगी नियुक्ति; पढ़ें अपडेट