Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मूू में बाढ़ से नुकसान का जायजा ले रहे गृहमंत्री, प्रभावितों की व्यथा सुनी, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 01:33 PM (IST)

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने आरएसपुरा के मंगू चक में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। शाह ने पुनर्वास और फ्लड चैनल बनाने जैसे कदमों पर जोर दिया ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी ली।

    Hero Image
    गृहमंत्री अमित शाह ने प्रभावितों को केंद्र सरकार से सहयोग का आश्वासन दिया।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावितों को विश्वास दिलाया है कि उनकी मुश्किलों को दूर करने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाए।

    बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू शहर के सीमांत आरएसपुरा के मंगू चक में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे गृहमंत्री ने क्षेत्र का दाैरा कर बाढ़ से हुई तबाही के निशान देखे।

    इस दौरान उन्होंने बाढ़ में भारी नुकसान का सामना करने वाले लोगों की व्यथा भी सुनी। मंगू चक्क में करीब 55 घरों में बाढ़ के कारण बड़ी तबाही हुई है। गांव में फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस मौके पर गृहमंत्री के साथ उपराज्याल मनोज सिन्हा व प्रदेश प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- जम्मू के विद्यार्थी पुरुषार्थ सिंह का आरआइएमसी देहरादून में चयन, राजनीतिज्ञ बोले- प्रदेश के लिए गर्व की बात

    सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब मंगू चक पहुंचे अमित शाह को प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों ने बाढ़ से उपजे हालात व लोगों को तत्काल राहत देने के लिए किए जा रहे कायाें के बारे में बताया।

    इस दौरान गृहमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों से जानकारी ली कि किस तरह से बाढ़ का पानी उनके घरों में घुसा व उन्हें सारा सामान पीछे छोड़ जान बचाने के लिए भागना पड़ा। बाढ़ प्रभावितों से जोर दिया कि केंद्र सरकार उनके पुनर्वास के साथ फ्लड चैनल बनाने के साथ ऐसे कदम उठाए जिससे भविष्य में लोगों को इस प्रकार के हालात का सामना न करना पड़े।

    इस मौके पर क्षेत्र से भाजपा के विधायक डा नरेन्द्र सिंह ने गृहमंत्री को उनके क्षेत्र में लोगों को हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के कारण क्षेत्र में बाढ़ में किसी की जान नही गई। लेकिन घरों के साजो सामान के साथ माल मवेशी का नुकसान हुआ है।

    किसानों के फसलें खराब होने से भी उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। विधायक ने जागरण को बताया कि गृहमंत्री ने मंगू चक में घूूम कर बाढ़ से हुई तबाही अपनी आंखों से देखी। इस दौरान उन्होंने लोगाें को विश्वास दिलाया कि केकंद्र सरकार उन्हें हर संभव सहयोग देगी।

    यह भी पढ़ें- 'पहले गोलियां गूंजती थी और अब तालियां...', बदलते कश्मीर को लेकर क्या बोले अनिल विज?

    मंगू चक से पहले गृहमंत्री ने जम्मू के विक्रम चौक क्षेत्र में तवी नदी में बाढ़ से तबाही के बारे में जानकारी ली। तवी नदी पर बने चौथे पुल की एप्रोच रोड़ को बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ था।

    बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान करने के बाद उपराज्यपाल प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करने के लिए जम्मू के राजभवन रवाना हो गए। वह राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान व चल रहे राहत एवं पुनर्वास का जायजा लेंगे।

    बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ राहत एवं पुनवार्स कार्याें में तेजी दे रहे प्रदेश प्रशासन, सेना, सुरक्षाबलों के अधिकारी गृहमंत्री को बाढ़ प्रभावित इलाकों के मौजूद हालात के साथ प्रभावितों को राहत देने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्याें को तेजी देने के लिए केंद्र सरकार से उम्मीदों पर भी चर्चा होगी।

    यह भी पढ़ें- Poonch LoC Firing: पुंछ में LoC पर भीषण गोलीबारी जारी, सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    comedy show banner