विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poonch LoC Firing: पुंछ में LoC पर भीषण गोलीबारी जारी, सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

Published: Mon, 01 Sep 2025 09:49 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर (Poonch LoC Firing) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच गोलीबारी हो ...और पढ़ें

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हो रही है। फाइल फोटो
पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हो रही है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जम्मू। Poonch LoC Firing: राजौरी से सटे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना ने सोमवार सुबह पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया और उसे चुनौती दी, जिसके बाद से गोलीबारी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने बाड़ के आगे डब्बी इलाके में जीरो लाइन के पास संदिग्ध घुसपैठियों को देखा और तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध समूह ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

सूत्रों ने बताया कि सेना के जवानों का अभियान जारी है और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।