Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather: आज कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश, उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 10 इंच तक पड़ सकती है बर्फ

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 07:55 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather Forecast) में मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 10 इंच तक बर्फ पड़ सकती है। मध्य कश्मीर में भी हिमपात होगा। शुष्क मौसम के कारण लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। शुष्क मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को ही नहीं बल्कि सभी लोगों को सेहत के बारे में सचेत रहने की जरूरत है।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का अनुमान। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather: लगातार चढ़ते पारे के बीच प्रदेश के लोगों को अब कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात मैदानों में वर्षा के पूरे आसार जताए हैं।

    जम्मू समेत कई क्षेत्रों में बुधवार शाम को ही घने बादल छाने लगे थे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी 20 फरवरी को बर्फबारी और वर्षा की संभावना है।

    शुष्क मौसम के चलते बीमार पड़े रहे हैं लोग

    चिनाब क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर (Snowfall in Jammu Kashmir) के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 10 इंच तक बर्फ पड़ सकती है। मध्य कश्मीर में भी हिमपात होगा। 21 से 24 तक भी बादल रहेंगे। बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ती गर्मी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच बढ़ते अंतर के चलते मौसमी बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के 4 जिलों के लोग रहें सावधान! मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

    शुष्क मौसम के चलते लोग नाक, गले, जुकाम, छाती की बीमारियों की पकड़ में आ रहे हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम में लोगों को सेहत के बारे में सचेत रहने की जरूरत है। बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

    कहां कितना रहा तापमान?

    बुधवार को बनिहाल का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक रहा। कटड़ा अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बनिहाल का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 7.4 और न्यूनतम माइनस 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    वर्षा और बर्फबारी कम होने से जल संकट

    जम्मू-कश्मीर में इस साल वर्षा व बर्फबारी कम होने से प्रदेश में जल संकट की स्थिति बनती जा रही है। इस बार शुष्क सर्दी के कारण सामान्य से लगभग 80 प्रतिशत कम बारिश हुई, जिससे गर्मियों में न सिर्फ जम्मू संभाग के कंडी इलाकों बल्कि कश्मीर में भी सूखे की आशंका बढ़ गई है। कश्मीर में कई प्राकृतिक चश्मे पूरी तरह सूख गए हैं।

    झेलम, लिद्दर समेत कई नदियों का जलस्तर अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। यही स्थित जम्मू संभाग में है। चिनाब नदी, तवी और बसंतर नदी समेत कई नदियों का जलस्तर कम हो गया है। इस स्थिति से प्रदेश सरकार भी चिंतित नजर आने लगी है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फ‍िर सर्दी की एंट्री, कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश तो कहीं ग‍िरेगी बि‍जली, पढ़ें आज का वेदर अपडेट