Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Crime News: भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां: चारा इकट्ठा न करने पर हुआ विवाद, दो लोग घायल; आरोपी गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 03:46 PM (IST)

    Jammu Crime News जम्मू में भूमि विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि इस मामले में गोलीबारी हो गई। यह घटना जम्मू के आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में घटित हुई। वहां भूमि विवाद को लेकर दो लोगों ने दो अन्य लोगों पर गोलियां बरसा दी। हालांकि इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारा इकट्ठा न करने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

    Hero Image
    भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां: चारा इकट्ठा न करने पर हुआ विवाद, दो लोग घायल

    एजेंसी, जम्मू। Jammu Crime News: जम्मू में भूमि विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि इस मामले में गोलीबारी हो गई। यह घटना जम्मू के आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में घटित हुई।

    वहां, भूमि विवाद को लेकर दो लोगों ने दो अन्य लोगों पर गोलियां बरसा दी। हालांकि, इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    चारा इकट्ठा न करने पर हुआ विवाद

    इस हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के साथ गुरुवार शाम रंगपुर सिधरिया और सातोवाली के विजय कुमार और सुरेश कुमार को फिलोरा गांव के एक खेत से चारा इकट्ठा करने से रोकने गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुस्से में आरोपियों चला दी गोली

    अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच इस मामले में तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने विजय और सुरेश पर गोलियां चला दीं, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया और डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।

    यह भी पढे़ें- Jammu Crime: भूमि विवाद में दो परिवारों में चले तेजधार हथियार, 10 घायल; सूचना के बाद पुलिस ने किया केस दर्ज-जांच जारी

    आरोपियों से पिस्तौल और चाकू बरामद

    पुलिस ने कहा कि घटना के बाद दोनों आरोपी तरसीम और ओंकार मौके से भाग गए लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

    पुलिस ने तरसीम सिंह और ओंकार सिंह और अन्य पर हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और अन्य संबंधित आरोपों से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, 12 बोर की बंदूक और चाकू बरामद किया गया है।

    यह भी पढे़ें-  ओबीसी का हक अब नहीं मार सकेगा कोई, आरक्षण में रुकावटें हुईं दूर; जम्मू में OBC को मिला Reservation