Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poonch जेल में कैदियों के बीच झड़प, साथ रखने का दबाव बना रहे थे कश्मीरी कैदी, एक घायल

    पुंछ जिला जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें एक कश्मीरी कैदी नजीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। कश्मीरी कैदियों द्वारा एक साथ रहने की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। सुरक्षाकर्मियों के आने पर उन पर भी हमला किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस को तैनात किया गया है।

    By bhopinder singh Edited By: Rahul Sharma Updated: Thu, 10 Jul 2025 03:20 PM (IST)
    Hero Image
    पुंछ जेल में आपसी झड़प में घायल कश्मीरी कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    डिजिटल डेस्क, पुंछ। पुंछ जिला जेल में कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान कश्मीर का एक कैदी नजीर अहमद जो जिला जेल में सजा भुगत रहा था, गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल हालत में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार पुंछ जिला जेल में बुधवार को उस समय तनाव उत्पन्न गया जब कैदियों के बीच किसी मामले को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर के विचाराधीन कैदी उन्हें एक साथ रखने की मांग कर रहे थे। वाद विवाद से शुरू हुआ यह मामला करीब चार घंटे बाद झड़प में तबदील हो गया। कैदियों ने एक दूसरे पर टाइल्स से हमला करना शुरू कर दिया।

    मारपीट की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने और हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तुरंत बुलाया। लेकिन तब तक कई कैदी घायल हो गए। इसी टाइल्म हमले में कश्मीर का एक कैदी नजीर अहमद घायल हो गया। जब स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे तो कैदियों ने उन पर भी टाइल्स से हमला किया।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मरीर में डेढ़ वर्ष से थमा पड़ा पंचायतों का कार्यकाल, ग्रामीण पूछ रहे सवाल- कब हाेंगे पंचाय चुनाव

    इस घटना के बाद हालत पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस को जेल परिसर और जेल के बहार बड़ी संख्या में तैनात किया गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह मामला सुबह 11.30 के करीब शुरू हुआ। कश्मीर के विचाराधीन कैदियों ने कश्मीरी कैदियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर विवाद शुरू किया।

    जेल में भोजन बनाने वालों के साथ भी उन्हाेंने झगड़ा किया। जेल अधिकारियों ने उन्हें बैरकों में लौटने के लिए कहा तेा कुछ कैदी एक ही बैरक में घुस गए और अंदर से कुंडी लगा ली। यही नहीं दीवारों की टाइल्स को उखाड़कर जेल कर्मियों व दूसरे कैदियों पर फैंकना शुरू कर दी। हंगामा करीब 3.30 बजे तक चलता रहा।

    हालांकि अधिकारिक तौर पर इस विषय में जेल प्रशासन ने किसी प्रकार की जानकारी सांझा नहीं की है और ना ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया जारी की है। जेल में हुई मारपीट के कारणों का पता लगाने के लिए एक आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है ताकि कोई सुरक्षा चूक तो नहीं हुई है । घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्थिति का आकलन करने के लिए जेल का दौरा किया।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन 19 जिलों में फैलेगा सड़कों का जाल, 316 सड़कों के निर्माण के लिए 4,224 करोड़ रुपये मंजूर

    इस विषय पर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों डॉ. मुहम्मद शफीक ने पुष्टि की कि कैदी का इलाज करने के बाद उसे कुछ देर निगरानी में रखा गया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।