Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    J&K News: बॉर्डर पर शांति होने पर भी सीमावर्ती इलाकों में गूंज रहे धमाके, कई इलाकों से मिले मोर्टार शेल

    Updated: Sat, 17 May 2025 11:38 PM (IST)

    पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में कई मोर्टार शेल पाए गए। सांबा और जम्मू जिलों में मिले इन शेलों को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। रिगाल और परगवाल में मिले शेल गोलाबारी के दौरान गिरे थे लेकिन फटे नहीं थे।

    Hero Image
    सीमावर्ती इलाकों से मिल रहे मोर्टार शेल

    जागरण टीम, सांबा, मीरां साहिब, आरएसपुरा। पिछले दिनों पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में आने वाले कई इलाकों में भारी गोलाबारी की थी। पाकिस्तान की तरफ से दागे गए कई मोर्टार शेल नहीं फटे, जिसे अब निष्क्रिय करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी सांबा और जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाकों में मिले मोर्टार शेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांबा के गांव में मिला शेल

    सांबा के सीमावर्ती गांव रिगाल में शनिवार को एक शेल मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया। दोपहर में सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने एक 81 एमएम का मोटार शेल देखा।

    मोर्टार शेल मिलते ही उन्होंने उसके चारों तरफ घेरा बना लिया और इसकी सूचना जम्मू कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते को दी गई। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते की टीम ने शेल को सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

    परगवाल में भी मिला था शेल

    वहीं परगवाल में भी शनिवार को खेतो में एक शैल मिला। लोगों ने इसकी सूचना सेना को दी। उसके बाद लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार, कैप्टन निर्भय पांडे के नेतृत्व में शेल को निष्क्रिय किया गया। शेल को निष्क्रिय करते वक्त जोरदार धमाका हुआ।

    जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी की थी। माना जा रहा है कि यह शेल उसी दौरान यहां गिरा होगा, लेकिन फटा नहीं।

    ये भी पढ़ें- 'भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध का मतलब...', दोनों देशों के बीच तनाव पर महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने क्या बोला?