जम्मू-कश्मीर में भाजपा जमीनी सतह पर बढ़ाएगी सक्रियता, पार्टी प्रदेश प्रधान ने दिए ये निर्देश
जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने पार्टी इकाइयों को संगठनात्मक और चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने बूथ स्तर पर भाजपा की उपस्थिति मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का निर्देश दिया। शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाए।

राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने पार्टी की सभी इकाइयों को जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रबंधन से संगठनात्मक व चुनावी चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करने के लिए कहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर तक भाजपा की उपस्थिति को मज़बूत करने के लिए जरूरी है कि पार्टी इकाइयां जमीनी सतह पर अपनी सक्रियता बढाएं। कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गाें तक पहुंचे। संगठन की मजबूती को लेकर वीरवार को जम्मू में बैठक को संबोधित करते हुए सत शर्मा ने कहा कि चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बेहतर समन्वय बनाकर काम करें।
यह भी पढ़ें- Jammu: फर्जी जेके बैंक ऐप से रहें सावधान, पुलिस ने दी चेतावनी, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
जम्मू कश्मीर में भाजपा की लोकप्रियता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के एकजुट प्रयासों को देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत, उसके अनुशासित कार्यकर्ताओं के जनता से जुड़ाव पर निर्भर होता है। ऐसे में लोगों के बीच जाकर काम करना जरूरी है।
शहर के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्यालय प्रभारी प्रिया सेठी, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, रशपाल वर्मा, प्रभात सिंह जम्वाल, तिलक राज गुप्ता, राकेश महाजन, बलबीर राम रतन, डा प्रदीप महोत्रा, संजीता डोगरा, कुलभूषण मोहत्रा, अंकित गुप्ता, उपदेश अंडोत्रा, प्रदुमन सिंह, एचआर लोरिया, विक्रांत गुप्ता, संजय शर्मा, जयदीप संब्याल, ईशांत महाजन, गुलशन भगत आदि ने हिस्सा लिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में तारी संगठनात्मक गतिविधियों, जमीनी सतह पर और मजबूत होने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति व बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को तेजी देने के कार्यक्रमों पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें- कश्मीर बागवानी उत्पादों में रूची नहीं दिखा रही बीमा कंपनियां, दो कंपनियां ही आई सामने, सरकार को लेना पड़ा यह फैसला
इसके साथ शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न ज़िलों में चल रहे पार्टी अभियानों व संपर्क कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जरूरी है कि कार्यकर्ता और अधिक समर्पण के साथ काम करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।