विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: एसआई भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का एक करोड़ रुपये अटैच

Published: Sat, 06 Apr 2024 10:30 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में बहुचर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती (Sub Inspector Scam Case) मामले में ईडी ने हरियाणा के यतिन यादव ...और पढ़ें

एसआई भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई।
एसआई भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पेश आए बहुचर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसर्स न्यू ग्लोबल फ्यूमिगेशन कारपॉरेशन के मालिक यतिन यादव निवासी हरियाणा के बैंक में पड़े एक करोड़ रुपये को अटैच कर दिया है।

सीबीआई कर रही मामले की जांच

साल 2022 में सामने आए इस घोटाले में यतिन यादव को घोटाले का मास्टर माइंड माना जा रहा है और ईडी ने आरोपित के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज कर उसके खिलाफ जांच शुरू की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस में 1200 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के दौरान लिखित परीक्षा के पेपर लीक होने की जानकारी जब जम्मू कश्मीर सरकार को मिली थी तो इस घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू की थी।

जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई गई। इस परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद प्रदेश में काफी प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर भी सवाल उठे थे।

ये भी पढ़ें: Jammu News: ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी में बनाई रील तो होगी कार्रवाई, SSP जम्मू ने जारी किए ये खास निर्देश

33 लोगों को बनाया था आरोपी

इस मामले में सीबीआई ने 33 लोगों को आरोपित बनाया था जिसमें पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारी, बीएसएफ का एक अधिकारी व लीक पेपर खरीदने वाले कुछ अभ्यर्थी भी शामिल थे। उनमें कुछ मेरिट में आ गए थे, जिनका बाद में पता चला कि उन अभ्यर्थियों ने पहले ही दलालों से लाखों रुपये देकर प्रश्न पत्र खरीद लिया था।

एक करोड़ रुपये की राशि जब्त

वहीं, मामले में आरोपित यतिन यादव की ईडी जम्मू ने चल संपत्ति के रूप में एक करोड़ रुपये की बैंक राशि को जब्त कर लिया। ईडी का आरोप है कि उक्त राशि को आरोपित ने पेपर लीक कर कमाया था।वहीं, पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद सरकार ने इस परीक्षा को रद्द करवा दोबारा आयोजन करवाया था।

ये भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी ट्रैक पर स्थापित होगा मॉडर्न हेल्थ एटीएम, श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ख्याल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।