विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी ट्रैक पर स्थापित होगा मॉडर्न हेल्थ एटीएम, श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ख्याल

Published: Sat, 06 Apr 2024 08:10 PM (IST)

Mata Vaishno Devi माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही श्री ...और पढ़ें

वैष्णो देवी ट्रैक पर स्थापित होगा मॉडर्न स्वास्थ्य एटीएम।
वैष्णो देवी ट्रैक पर स्थापित होगा मॉडर्न स्वास्थ्य एटीएम।

संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी और आसानी से सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रयास में श्राइन बोर्ड ने हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइजेज (एचपीई) की दोनों संस्थाओं हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचपीईआइपीएल) और हेवलेट पैकर्ड (इंडिया) साफ्टवेयर ऑपरेशन प्राइवेट लिमिटेड (एचपीआइएसओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

अत्याधुनिक स्वास्थ्य एटीएम और टेली मेडिसिन स्टूडियो होगा स्थापित

श्राइन बोर्ड वैष्णो देवी तीर्थयात्रा ट्रैक पर नौ नंबर क्लाउड सक्षम अत्याधुनिक स्वास्थ्य एटीएम और कटड़ा में एक नंबर टेलीमेडिसिन स्टूडियो की स्थापना करने जा रहा है। प्रदेश के उपराज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के आदेश पर श्राइन बोर्ड ने अपने सीएसआर के हिस्से के रूप में एचपीई के सहयोग से तीर्थयात्रियों, हितधारकों के अलावा यात्रा पर स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच को बढ़ाया है।

इसके अलावा कटड़ा में एक टेलीमेडिसिन स्टूडियो की स्थापना की जाएगी, भौगोलिक बाधाओं की परवाह किए बिना हाई डेफिनिशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीर्थयात्रियों व स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के बीच निर्बाध आभासी परामर्श को सक्षम करके रोगी परिणामों को बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें: Rajouri News: राजौरी में संदिग्ध हलचल देखने के बाद सेना ने की फायरिंग, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

चिकित्सा विशेषज्ञ देंगे परामर्श

श्राइन बोर्ड की इस पहल से तीर्थयात्रियों के साथ-साथ क्षेत्र की आम जनता को न केवल प्राथमिक देखभाल परामर्श की सुविधा प्रदान होगी, बल्कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा विशेष परामर्श को भी सक्षम बनाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने केंद्रीय कार्यालय एसएमवीडीएसबी, कटड़ा में एचपीईआइपीएल के प्रमुख, सीएसआर, सुशील भाटला की उपस्थिति में उद्योग कार्यक्षेत्र बिक्री के वरिष्ठ निदेशक राजेश धर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एसएमवीडीएसबी के सीईओ ने कहा कि यात्रा ट्रैक के मुख्य क्षेत्रों में स्थित चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य एटीएम की स्थापना होगी, जो अत्याधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी से सुसज्जित होगी और आरएफआईडी से जुड़ी होगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेवाएं केवल डेटा प्राप्त तीर्थयात्रियों को प्रदान की जा रही हैं।

तीर्थयात्रियों के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड होंगे एकीकृत

इसके अलावा यह स्वास्थ्य एटीएम तीर्थयात्रा के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं वाले तीर्थयात्रियों की व्यक्तिगत और व्यापक देखभाल के लिए स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य में सुधार के लिए तीर्थयात्रियों के इलेक्ट्रानिक मेडिकल रिकार्ड के साथ भी एकीकृत होंगे।

अत्याधुनिक स्वास्थ्य एटीएम में ये सुविधाएं होंगी

अत्याधुनिक स्वास्थ्य एटीएम में 10 मिनट के भीतर 50 मापदंडों की तुरंत जांच की जा सकेगी, जिसमें रक्तचाप (बीपी), शुगर, शरीर का तापमान, आक्सीजन स्तर, बीएमआइ, शरीर में वसा सूचकांक, निर्जलीकरण और नाड़ी दर शामिल हैं और परीक्षण श्राइन बोर्ड की मेडिकल इकाइयां में मुफ्त में किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu News: ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी में बनाई रील तो होगी कार्रवाई, SSP जम्मू ने जारी किए ये खास निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।