विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajouri News: राजौरी में संदिग्ध हलचल देखने के बाद सेना ने की फायरिंग, इलाके में चलाया तलाशी अभियान

Published: Sat, 06 Apr 2024 05:05 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में संदिग्ध की हलचल के बाद सेना के जवानों ने फायरिंग की। हालांकि ...और पढ़ें

राजौरी में संदिग्ध हलचल देखने के बाद सेना ने की फायरिंग (सांकेतिक)।
राजौरी में संदिग्ध हलचल देखने के बाद सेना ने की फायरिंग (सांकेतिक)।

पीटीआई, राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में शनिवार तड़के अपने शिविर के पास संदिग्ध हलचल देखी। इसके बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की, साथ ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

संदिग्ध की हलचल के बाद सेना ने की फायरिंग

अधिकारियों ने बताया कि दरहाल इलाके के स्रोता मोरहा गांव में गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि अंधेरे की आड़ में अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह को शिविर की ओर बढ़ते देख एक संतरी ने कुछ राउंड फायरिंग की। अधिकारियों ने कहा कि समूह पास के गांव में वापस चला गया, जिसके बाद एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk के बॉर्डर मार्च से पहले लेह में लगी धारा 144, दूरसंचार सेवाएं बंद; इंटरनेट को लेकर भी आदेश जारी

सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था, लेकिन संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह राजौरी के शारदा शरीफ इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! जम्मू-कश्मीर में अब बस स्टैंड में भी चार्ज हो सकेंगी इलेक्ट्रिक बसें, बनाए गए चार नए चार्जिंग प्वाइंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।