विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गोली का जवाब बोली से नहीं...', आप विधायक मेहराज मलिक का बड़ा बयान; पाकिस्तान पर हमला करने की कर दी मांग

Published: Tue, 29 Apr 2025 08:08 AM (IST)

आप विधायक मेहराज मलिक (Mehraj Malik Statement) ने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर के हालात बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने पाकिस्तान को ...और पढ़ें

आप के विधायक मेहराज मलिक ने सरकार से पाकिस्तान पर हमला करने की मांग कर दी।
आप के विधायक मेहराज मलिक ने सरकार से पाकिस्तान पर हमला करने की मांग कर दी।

HighLights

  1. आप विधायक ने पाकिस्तान पर हमला करने की कर दी मांग
  2. मुस्लिम देश के साथ खड़े हैं: मेहराज मलिक
  3. आतंकियों को खत्म करने की बात भी कही

राज्य ब्यूरो, जम्मू। आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक (AAP MLA Mehraj Malik) ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir News) में हालात बिगाड़ने पर तुला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देने का वक्त आ गया है।

पाकिस्तान पर हमले की पैरवी करे हुए उन्होंने कहा कि अपने देश के मुस्लिम साथ है। वे पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं।

गोली का जवाब बोली नहीं होना चाहिए: मेहराज मलिक

आप विधायक मेहराज मलिक ने कहा कि वहां से आने वाले मुस्लिमों ने हमारे माथे पर दाग लगा दिया है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मेहराज ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर पांचवें दिन भी गोलीबारी; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

गोली का जवाब बोली से नहीं होना चाहिए। सिंधु जल संधि पर रोक लगाने पर उन्होंने कहा कि पानी रोकना ठीक है, लेकिन पूरा नहीं रोक पाएंगे। जब पूरा रोकेंगे तो ही पाकिस्तान को नुकसान होगा। इसके लिए हमें तैयारी करनी होगी।

'आतंकियों को खत्म करने से होगा आतंक का खात्मा'

पाकिस्तान के आतंकियों को खत्म करने से ही आतंक खत्म होगा। देश के अंदर कुछ लोग कहते हैं कि मुस्लिम आतंकी हैं। पाकिस्तान से आया मुस्लिम अगर किसी कोने में हमला करता है तो उसका दाग हम पर चिपका देते हैं। यह सही नहीं है। मुस्लिम, देश के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें- जिपलाइन ऑपरेटर ने तीन बार बोला 'अल्लाह हू अकबर', आतंकी बरसाने लगे गोलियां; चश्मदीद ऋषि का चौंकाने वाला खुलासा