Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup : अंतिम मुकाबले में भारत ने द. अफ्रीका को दी आसान शिकस्त, 5-2 से किया पराजित

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 02:06 PM (IST)

    Hockey World Cup 2023 शुरुआती दौर से ही द. अफ्रीका की टीम दबाव में नजर आ रही थी। पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही स्पूनर ने मनदीप को फाउल कर दिया। रेफरी ने ग्रीन कार्ड दिखाने में देरी नहीं की।

    Hero Image
    हॉकी विश्व कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया। फाइल फोटो

    भुवनेश्वर, जितेंद्र सिंह। अपनी आक्रामक खेल की बदौलत भारत ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए विश्वकप के क्लासिफिकेशन राउंड के अंतिम मुकाबले में द. अफ्रीका को 5-2 से पराजित कर दिया। भारत की ओर से अभिषेक, शमसेर सिंह, आकाशदीप सिंह व सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल किए, वहीं हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला। इसके पहले क्लासिफिकेशन राउंड के अंतिम मुकाबले में अर्जेंटीना ने वेल्स को 6-0 से, फ्रांस ने चिली को 4-2 से और मलेशिया ने जापान को 3-2 से पराजित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरुआती दौर से ही द. अफ्रीका की टीम दबाव में नजर आ रही थी। पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही स्पूनर ने मनदीप को फाउल कर दिया। रेफरी ने ग्रीन कार्ड दिखाने में देरी नहीं की। चौथे मिनट में खेल के चौथे मिनट में अभिषेक ने शानदार मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। 12वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला। सुखजीत के शाट को गोल में बदल कप्तान हरमनप्रीत ने भारत को 2-0 पर ला खड़ा किया।

    दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में द. अफ्रीका ने कीनन ने अच्छा प्रयास किया था, लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने इस खतरे को टाल दिया। 22वें से 25 वें मिनट में भारत को तीन पेनाल्टी कार्नर मिले। लेकिन सफलता नहीं मिली। 22वें मिनट में मनदीप को निराशा मिली, तो 24वें मिनट में आकाशदीप की शाट भटक गई। 25वें मिनट में वरुण कुमार के प्रयास पर द. अफ्रीकी डिफेंडरों ने पानी फेर दिया। 26वें मिनट में हरमनप्रीत ने अच्छा प्रयास किया था, लेकिन द. अफ्रीकी गोलकीपर गोवान ने घुटने के बल बैठकर बचाव किया।

    तीसरे क्वार्टर के 32वें मिनट में द. अफ्रीका को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला। कोनोर के शाट को श्रीजेश ने अच्छा बचाव किया। इसी बीच रफ प्ले के लिए अमित रोहिदास को पीला कार्ड देखना पड़ा। 38वें मिनट में आकाशदीप ने अभिषेक की ओर पास बढ़ाया। लेकिन गोवान ने उनके दोहरे प्रयास को विफल कर दिया। 40वें मिनट में नीलकांता को ग्रीन कार्ड देखना पड़ा। द. अफ्रीका दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी, तभी मनदीप ने फाउल कर दिया। 45वें मिनट में अभिषेक के हवाई पास पर शमसेर सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल किया।

    चौथे क्वार्टर में भी मेजबान भारत विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रहा। खेल के 49वें मिनट में जर्मनदीप सिंह के पास को आकाशदीप ने गोल में बदल टीम को चौथी सफलता दिलाई। लेकिन अगले ही पल द. अफ्रीका के सामकेलो ने श्रीजेश को छकाते हुए गेंद को नेट में डाल दिया। नौ मिनट ही खेल के बचे थे, तभी सुखजीत को पीला कार्ड देखना पड़ा। 53वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला। लेकिन वरुण का ड्रैग फ्लिक गोलपोस्ट के बाहर चली गई। 56वें मिनट में जर्मनप्रीत के मैदान छूती शाट को हेंड्रिक ने शानदार बचाव किया। 60वें मिनट में द. अफ्रीका के कसीम ने गोल किए।

    यह भी पढ़ें- भारत ने जापान को एकतरफा क्‍लासिफिकेशन मैच में 8-0 से रौंदा, हॉकी वर्ल्‍ड कप में 9वें स्‍थान पर रहा

    यह भी पढ़ें- India vs Japan Hockey World Cup Live Streaming : क्लासिफिकेशन के लिए जापान से भिड़ेगा भारत, यहां देखें मैच