Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Japan Hockey World Cup Live Streaming : क्लासिफिकेशन के लिए जापान से भिड़ेगा भारत, यहां देखें मैच

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 04:21 PM (IST)

    जापान की वर्तमान रैंकिंग 18वीं है जबकि भारत रैंकिंग में छठवें स्थान पर है। टूर्नामेंट में अब तक मेजबान टीम के लचर प्रदर्शन से एक दिलचस्प मुकाबले की संभावना बढ़ गई है। फिर भी भारत अपने अभियान को अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत के साथ समाप्त करना चाहेगा।

    Hero Image
    जापान के सामने उतरेगा भारत। खेलेगा क्लासिफिकेशन मैच। फोटो- ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी विश्व कप 2023 के 34वें मैच में टीम इंडिया गुरुवार को जापान से भिड़ेगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाला भारत क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद हॉकी विश्व कप से बाहर हो गया है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मिली हार भारत का अभियान थम गया। दोनों टीमों के बीच 9-16 पायदान के लिए मुकाबला होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान की वर्तमान रैंकिंग 18वीं है, जबकि भारत रैंकिंग में छठवें स्थान पर है। टूर्नामेंट में अब तक मेजबान टीम के लचर प्रदर्शन से एक दिलचस्प मुकाबले की संभावना बढ़ गई है। फिर भी, भारत अपने अभियान को अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत के साथ समाप्त करना चाहेगा। क्लासिफिकेशन मैच मार्की टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की तुलना में भारत की रैंक तय करेगा।

    कब खेला जाएगा भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच?

    भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच गुरुवार, 26 जनवरी 2023 को होगा।

    कहां खेला जाएगा भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच?

    भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच किस समय शुरू होगा?

    भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच शाम 7:00 बजे IST से शुरू होगा।

    कहां देख सकते हैं भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 मैच का लाइव प्रसारण?

    भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 मैच का प्रसारण भारत में Star Sports First, Star Sports Select 2 और Star Sports Select 2 HD TV चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा भारत बनाम जापान पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। साथ ही आप जागरण वेबसाइट पर मैच से जुड़े अपडेट पढ़ सकते हैं।