Move to Jagran APP

भारत ने जापान को एकतरफा क्‍लासिफिकेशन मैच में 8-0 से रौंदा, हॉकी वर्ल्‍ड कप में 9वें स्‍थान पर रहा

अन्य क्लासिफिकेशन मुकाबले में वेल्स ने पेनाल्टी शूटआउट में फ्रांस को 2-1 से पराजित किया। नियत समय तक दोनों के बीच मुकाबला 2-2 पर छूटा। दूसरे मुकाबले में द. अफ्रीका ने मलेशिया को 6-3 से तथा तीसरे मुकाबले में अर्जेंटीना ने चिली को 8-0 से हराया।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarPublished: Thu, 26 Jan 2023 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 09:43 PM (IST)
भारत ने जापान को एकतरफा क्‍लासिफिकेशन मैच में 8-0 से रौंदा, हॉकी वर्ल्‍ड कप में 9वें स्‍थान पर रहा
भारत ने जापान को 7-0 से रौंदा। फोटो- ट्विटर

भुवनेश्वर, जितेंद्र सिंह। हॉकी विश्व कप में सब कुछ लुटा चुकी टीम इंडिया अंतिम मुकाबले में होश में आई। फील्ड गोल भी किए और पेनाल्टी कार्नर से भी सफलता हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत भी होश में आए और दो गोल दाग दिए। वो भी दोनों पेनाल्टी कार्नर से। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडिमयम में गुरुवार को खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 8-0 से पराजित कर मेजबान टीम बमुश्किल 9वां स्थान हासिल किया। इसके पहले भारतीय टीम 1986 विश्व कप में 12वें स्थान पर रही थी। जापान की टीम पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो गोल ही कर सकी।

loksabha election banner

अन्य क्लासिफिकेशन मुकाबले में वेल्स ने पेनाल्टी शूटआउट में फ्रांस को 2-1 से पराजित किया। नियत समय तक दोनों के बीच मुकाबला 2-2 पर छूटा। दूसरे मुकाबले में द. अफ्रीका ने मलेशिया को 6-3 से तथा तीसरे मुकाबले में अर्जेंटीना ने चिली को 8-0 से हराया। भारत को पहले और दूसरे क्वार्टर में कोई सफलता नहीं मिली। तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। 31वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला। शमसेर सिंह ने अमित रोहिदास की ओर गेंद को फ्लिक किया, लेकिन शॉट जब तक निशाने को चूकती, तभी मंदीप सिंह ने गेंद को गोलजाल में डाल दिया।

पहले हाफ के बाद ली बढ़त

आधे घंटे के लंबे इंतजार के बाद भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली। अभी इस झटके से जापान उबर भी नहीं पाया था कि 35वें मिनट में विवेक प्रसाद ने अभिषेक को पास दिया। जापानी सर्किल में अकेले खड़े अभिषेक ने इसे गोल में बदल दिया। 2-0 से बढ़त बनाने के बाद भारत ने दबाव बनाना शुरू किया। 39वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे विवेक प्रसाद ने गोल में तब्दील कर दिया। 3-0 से बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम पूरी रौ में नजर आ रही थी। तभी 43वें मिनट में अभिषेक ने रिवर्स स्टिक से चौथा गोल दे मारा।

चौथे क्वार्टर के 45वें मिनट में अभिषेक के शॉट पर हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर मुकाबले को 5-0 पर ला खड़ा किया। 58वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने फील्ड गोल कर भारतकी बढ़त को 6-0 पर ला खड़ा किया। तभी हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल दिया। सुखजीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल किए। पहले क्वार्टर के शुरुआती दौर में जापान के खिलाड़ी भारतीय डी बाक्स में मंडराते दिखे। केंटारो फुकुदा ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने आसान बचाव किया। उधर, नीलकांता ने अभिषेक को पास बढ़ाया।

अंत तक भारत ने किया गोल

तभी जापानी खिलाड़ी ने गेंद छीन भारत के सर्किल में प्रवेश कर गए। हरमनप्रीत ने इस गेंद को दूर भगाया। 11वें मिनट में भारत को दो पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन सफलता नहीं मिली। खराब फार्म में चल रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह एक बार और चूक गए। पहले क्वार्टर में भारत को कोई सफलता नहीं मिली। दूसरे क्वार्टर के 15 वें मिनट में जापान को दो और भारत को एक पेनाल्टी कार्नर मिला।

आकाशदीप ने यह पेनाल्टी कार्नर दिलाई। लेकिन एक बार फिर भारतीय टीम हाथ मलती रह गई। इसी बीच जापान के ओहासी मसाकी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। अगले ही पल हिरो ने मसाटो को गेंद बढ़ाया। मसाको ने नेट पर निशाना साध फ्लिक किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश पहले से सचेत थे। इस बीच ललित उपाध्याय दो मौके मिले, लेकिन वह उसे भुना नहीं पाए।

यह भी पढ़ें- India vs Japan Hockey World Cup Live Streaming : क्लासिफिकेशन के लिए जापान से भिड़ेगा भारत, यहां देखें मैच

यह भी पढ़ें- Hockey WC : द. कोरिया की हार के साथ एशियाई उम्मीदें खत्म, क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स ने 5-1 से किया पराजित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.