Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey WC : द. कोरिया की हार के साथ एशियाई उम्मीदें खत्म, क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स ने 5-1 से किया पराजित

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 12:55 PM (IST)

    पहले क्वार्टर के पहले मिनट में ही दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी का लाभ मिला जिसे जोंघुयून गोल में तब्दील नहीं कर सके। पांचवें मिनट में नीदरलैंड्स को पेनाल्टी कार्नर का मौका मिला लेकिन इस बार जेनसेन जूक गए। गेंद जुनवू के शरीर से टकराकर छिटक गई।

    Hero Image
    हॉकी विश्व कप 2023 में नीदरलैंड ने द. कोरिया को हराया।

    भुवनेश्वर, जितेंद्र सिंह। नीदरलैंड्स ने कलिंग स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के एकतरफा मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। 27 जनवरी को 2018 विश्वकप की उपविजेता नीदरलैंड्स का मुकाबला गत चैंपियन बेल्जियम से होगा। इसके पहले खेले गए एक रोचक मुकाबले में जर्मनी ने इंग्लैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से माद दे अंतिम चार में जगह बना ली। द. कोरिया की हार के साथ विश्व कप में एशियाई उम्मीदें खत्म हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले क्वार्टर के पहले मिनट में ही दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी का लाभ मिला, जिसे जोंघुयून गोल में तब्दील नहीं कर सके। पांचवें मिनट में नीदरलैंड्स को पेनाल्टी कार्नर का मौका मिला, लेकिन इस बार जेनसेन जूक गए। गेंद जुनवू के शरीर से टकराकर छिटक गई। अगले ही पल जंगजून ने हवाई शाट मारा, जिसे ब्रिंकमैन ने प्लाक कर दिया। नीदरलैंड्स टेरेस पीटर ने जवाबी हमला किया, जिसका द. कोरियाई गोलकीपर जेह्योन ने अच्छा बचाव किया। 12वें मिनट में नीदरलैंड्स को एक और पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन असफल रहे।

    द. कोरिया को नीदरलैंड ने हराया

    दूसरे क्वार्टर के 20वें मिनट में द. कोरिया के जुनवू जियोंग को रफ टैकल के लिए ग्रीन कार्ड देखना पड़ा। नीदरलैंड्स के ब्रिंकमैन बायीं ओर से सर्किल के अंदर घुसने का प्रयास करते हैं और बिजेन की ओर गेंद बढ़ा दी। बिजेन ने 26वें मिनट में दमदार शॉट लगाकर नीदरलैंड्स को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद द. कोरिया ने पलटवार करना शुरू किया। 27वें मिनट में उन्हें लगातार दो पेनाल्टी कार्नर मिले, लेकिन किसी में सफलता नहीं मिली। इसी बीच गेंद के बाउंस होने की वजह से नीदरलैंड्स के स्टेन वान हेनिंनजेन और अंपायर टकरा गए। दोनों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। रिजर्व अंपायर रघु प्रसाद ने रेफरिंग की कमान संभाली।

    तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स को उस समय दूसरी सफलता मिली, जब 30वें मिनट में बिजने कोएन ने पेनाल्टी कार्नर को रिबाउंड शाट दाग गोल में बदल दिया। 31वें मिनट में एक और पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन इस बार सफलता नहीं मिल पाई। 35वें मिनट में गेंद लेकर आगे बढ़ रहे नीदरलैंड्स के जस्टिन ब्लाक ने गेंद को चिप किया। द. कोरिया के किम जेह्योंग इसका बचाव नहीं कर पाए और गेंद गोल जाल में समा गई। डच खिलाड़ियों ने छह मिनट में दो और गोल कर मुकाबले को 3-0 पर ला खड़ा किया। उधर, द. कोरियाई टीम वापसी का प्रयास कर रही थी, लेकिन डच डिफेंडरों के आगे एक न चल रही थी। इसी बीच कोरिया को दो मिनट में तीन पेनाल्टी कार्नर मिले, लेकिन एक में भी सफलता नहीं हासिल हुई।

    एशियाई चुनौती खत्म

    चौथे क्वार्टर में भी नीदरलैंड्स की टीम हावी रही। खेल के 49वें मिनट में स्टेन वान हेनिंजेन ने टीम के लिए चौथा गोल किया। लि सियोंघून की गेंद छिटककर किम जीह्योन के पास गई। पास में ही खड़े स्टेन ने गेंद छीन में गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। 50वें मिनट में कोरिया की ओर से सियो इनलू ने पहला गोल कर नीदरलैंड्स की बढ़त के अंतर को 4-1 पर ला खड़ा किया। निश्चित जीत की ओर बढ़ रही डच खिलाड़ी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 56वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन सफलता नहीं मिली। 57वें मिनट में एक और पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे ट्यून बेंस ने गोल में बदलकर नीदरलैंड्स को जीत दिला दी।

    यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2023: हॉकी हो या क्रिकेट, भारत के खिताबी सफर के बीच 'काला जादू' साबित हुआ न्‍यूजीलैंड

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Hockey World Cup 2023 : भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर, सडेन डेथ शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से हराया