विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ Hockey World Cup 2023 : भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर, सडेन डेथ शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से हराया

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 22 Jan 2023 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2023 09:18 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में इंडिया सडेन डेथ शूटआउट में हार गया। इस हार के बाद ...और पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला। फोटो- AP
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला। फोटो- AP

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत का हॉकी विश्व कप में पहले क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से रोमांचक मुकाबला हुआ। क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हरहाल में मैच जीतना था, लेकिन शूटआउट भारत 4-5 से हार गया। इस से भारत का 47 साल बाद हॉकी विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। कीवी टीम और भारत के बीच फुल टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबर रहा। पहले शूट आउट में भी स्कोर 3-3 रहा। सडेन डेथ शूटआउट में भारत ने मैच गंवा दिया।

यहां देखें मैच में कब क्या हुआ

6वां मिनट- भारत और न्यूजीलैंड गोल करने के लिए एक दूसरे प्रयास कर रही। अभी तक कोई गोल नहीं हुआ है।

12वां मिनट- भारत को पहला कॉर्टर मिला। कप्तान हरमनप्रीत ने सीधा गोल करने के लिए ड्रैग फ्लिक किया। लेकिन गोल नहीं हुआ।

17वां मिनट- न्यूजीलैंड के डिफेंस को भेदते हुए ललित कुमार ने भारत के लिए पहला गोल दागा। भारत 1-0 से आगे। आकाशदीप के शानदार पास और एक लाइटिंग काउंटरटैक से एक गोल मिलता है।

24वां मिनट- भारत सुरजीत ने किया गोल हरमनप्रीत ड्रैग किया। रि-बाउंड करते हुए सुरजीत ने विश्व कप में पहला गोल किया। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल अर्जित किया। 

28वां मिनट- न्यूजीलैंड के लिए फाइनले, चाइल्ड और लेन ने मिलकर एक गोल किया। इस गोल से न्यूजीलैंड ने गेम में वापसी की है। 

40वां मिनट- भारत के लिए यह एक और गोल। वरुण ने अपना शॉट सीधे न्यूजीलैंड के विकेटकीपर के पैरों के बीच से गोलपोस्ट में गेंद को भेदा।

44वां मिनट- तीसरे क्वार्टर के अंतिम क्षण में न्यूजीलैंड के लिए एक और गोल आया। रसेल ने इसे श्रीजेश के पैरों के बीच से गोल किया। पेनल्टी कॉर्नर का भरपूर फायदा उठाया। 

50वां मिनट- न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। फाइंडले ने कीवी टीम को वापसी कराई। गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया।

53वां मिनट- ललित ने भारत के लिए एक पेनल्टी कॉर्नर बनाया। साथ ही NZ खिलाड़ी को पीला कार्ड मिला। भारत पेनल्टी कॉर्नर को भुना नहीं पाया।

60वां मिनट- भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी क्वार्टर में स्कोर 3-3 रहा। मैच शूटआउट में पहुंचा। 

पहला शूटआउट- पहले शूटआउट में भारत ने तीन गोल किए। वहीं, न्यूजीलैंड ने तीन गोल किया। मैच दूसरे यानी सडेन डेथ शूटआउट में पहुंचा।

सडेन डेथ शूटआउट में हारा भारत- सडेन डेथ शूटआउट में भारत 5-4 से पीछे रह गया, और कम रैंक वाली न्यूजीलैंड टीम ने मुकाबला जीत लिया।

भारत हार्दिक सिंह की गैर-मौजूदगी में मैदान पर उतरा था। उनके टीम में न होने पर मनदीप सिंह और आकाशदीप जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ गया था। भारत बेशक न्यूजीलैंड के विरुद्ध प्रबल दावेदार रहा था, लेकिन इस मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।