Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup 2023: हॉकी हो या क्रिकेट, भारत के खिताबी सफर के बीच 'काला जादू' साबित हुआ न्‍यूजीलैंड

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 11:16 PM (IST)

    Hockey World Cup 2023 भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Mens Team) एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बता दें कि कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर बाहर हो गया है

    Hero Image
    Hockey World Cup 2023, Indian Hockey Team Knocked out in penalty shootout (Photo-Design)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Hockey World Cup 2023। भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Men's Team) एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बता दें कि कलिंगा स्टेडियम में खेला गया ये मैच 3-3 से बराबरी पर रहा था, जिसके बाद भारत पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर बाहर हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही भारत का लगातार दूसरी बार अपने घर में ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। प्रमुख टूर्नामेंट में न्‍यूजीलैंड भारत के लिए बुरे सपने की तरह बन गया है। हॉकी हो या क्रिकेट, न्‍यूजीलैंड ने भारत को खिताबी जीत से वंचित किया है। चलिए आपको बताते हैं कि न्‍यूजीलैंड किस तरह भारत का खिताबी सपना तोड़ने में माहिर बना। कई घटनाएं इसका सबूत हैं।

    न्यूजीलैंड ने क्रिकेट में भी तोड़ा है भारत का ICC ट्रॉफी जीतने का सपना

    दरअसल, क्रिकेट की बात करें तो न्‍यूजीलैंड ने कई मौकों पर भारत की पीठ पर छूरा भोंका है। सबसे पहले 2019 विश्‍व कप का वो दृश्‍य याद आता है, जब सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के हाथों मिली शिकस्‍त के बाद भारतीय खिलाड़‍ियों और फैंस के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। एमएस धोनी (MS Dhoni) के पवेलियन लौटते समय भारतीय क्रिकेट के निराशाजनक समय की कहानी बयां हो गई थी। न्‍यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से मात दी थी।

    फिर, 2021 विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत पहला चैंपियन बनने से रह गया। न्‍यूजीलैंड ने वर्षाबाधित टेस्‍ट मैच 8 विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भी न्‍यूजीलैंड के हाथों ग्रुप चरण में शिकस्‍त मिली थी, जिसके कारण टीम इंडिया पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी।

    Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम को न्यूजीलैंड ने 4-5 से हराया

    भारतीय टीम हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Indian Men's Hockey Team 2023) से बाहर हो गई है। बता दें कि 22 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए क्रॉस ओवर मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने शूटआउट में 5-4 से मात दी। इस मुकाबले में ललित कुमार उपाध्याय (17वां), सुखजीत सिंह (24वां) और वरुण कुमार (40वां मिनट) ने भारत के लिए गोल किए। पहले मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा।

    शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किए, जबकि राज कुमार पाल ने दो गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए निक वुड्स, फिलिप्स हेडेन और सैम लेन ने एक-एक शूटआउट गोल, जबकि फिन्डले ने दो गोल किए और कीवी टीम को 5-4 से जीत दिलाई।

    यह भी पढ़े:

    IND vs NZ Hockey World Cup 2023 : भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर, सडेन डेथ शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से हराया