विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey World Cup 2023: कल से शुरू हो जाएगा दे दनादन गोल का सिलसिला, एक गोल करते ही भारत रचेगा इतिहास

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 12 Jan 2023 03:47 PM (IST)

विश्व कप में मात्र एक गोल करने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के 305 तथा नीदरलैंड के 267 गोल के बाद ...और पढ़ें

हॉकी विश्व कप 2023। hockey world cup 2023
हॉकी विश्व कप 2023। hockey world cup 2023

भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। हॉकी विश्व कप कल से शुरू हो रहा है। कलिंगा, बिरसामुंडा में दे दनादन गोल के सिलसिला शुरू हो जाएगा। विश्व कप टूर्नामेंट में भाग लेने वाली दुनिया की 16 टीमें अपनी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए कमर कस चुकी हैं। ऐसे में दे दनादन गोल देखने के लिए दर्शक भी बेताब नजर आ रहे हैं। 1971 से एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर खेले गए विश्व कप के 14 संस्करण में भारतीय टीम ने भाग लिया है और 199 गोल किए हैं।

विश्व कप में मात्र एक गोल करने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के 305 तथा नीदरलैंड के 267 गोल के बाद विश्व कप इतिहास में 200 गोल करने का कीर्तिमान करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। भारत ने 2018 संस्करण तक कुल 95 मैच विश्व कप में खेलकर 199 गोल किया है। मात्र एक गोल करने के साथ ही भारत 200 या इससे अधिक गोल करने वाले देश के क्लब में शामिल हो जाएगा।

हॉकी विश्व कप में भारत की स्थिति

  • भारत ने सभी 14 विश्वकप में भाग लिया है।
  • भारत एक बार स्वर्ण, रुपए एवं कांस्य पदक जीता है।
  • 1975 विश्व कप में भारत फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टाइटल अपने नाम किया था।
  • पिछले 48 वर्ष से विश्व कप में भारत में पदक नहीं जीता है।
  • इस बार भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं।
  • 2018 विश्व कप में भारत छठे स्थान पर था।

विश्व कप में भारत एक बार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया है। दो बार छठे स्थान पर, दो बार पांचवें स्थान पर, एक बार 12 में स्थान पर, दो बार 10वें स्थान पर, दो बार नौवें स्थान पर, एक बार 11वें में स्थान पर, एक बार आठवें स्थान पर रहकर अपने अभियान को समाप्त किया है।

उद्घाटन समारोह में झूमे दर्शक

हॉकी विश्व कप का उद्घाटन समारोह के साथ ही बिगुल बज गया है। मैदान पर मैच से पहले दुनिया ने ओडिशा के मेजबानी को देखा। विदेशी आतिथ्य से मोहित थे। दर्शक स्टेडियम से लेकर घरों तक झूम रहे थे।

इन सबके बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक भव्य मेगा इवेंट में हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर नवीन ने दुनिया भर के लोगों को नए साल की बधाई दी है। ओडिशा आतिथ्य में अद्वितीय है। ओडिशा ने दुनिया की मेजबानी में अपना नाम बनाया है। यह दूसरी बार है, जब ओडिशा हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2023: माचिस की 2726 तीलियों से ओडिशा ब्वॉय ने बनाया हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का रेप्लिका मॉडल

यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2023 Inauguration: बॉलीवुड और विदेशी कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रम पर झूमे खिलाड़ी और दर्शक