विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Champions Trophy: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को मात देकर गाड़े झंडे, फाइनल में चीन से होगा मुकाबला

Published: Mon, 16 Sep 2024 05:09 PM (IST)

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में सोमवार को भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को 4-1 से मात दी। ...और पढ़ें

फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम। इमेज- हॉकी इंडिया
फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम। इमेज- हॉकी इंडिया

HighLights

  1. भारत की ओर से उत्तम सिंह ने किया पहला गोल
  2. कप्‍तान हरमनप्रीत ने भारत की बढ़त को दोगुना किया
  3. जरमनप्रीत सिंह ने तीसरे क्‍वार्टर में किया तीसरा गोल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में सोमवार को भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को 4-1 से मात दी। इसके साथ ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारतीय टीम की टक्‍कर चीन से होगी। पहले सेमीफाइनल में चीन ने पाकिस्‍तान को पेनल्‍टी शूटआउट में मात दी।

टूर्नामेंट में इंडियन हॉकी टीम का सफर अब तक शानदार रहा है। हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम ने अब तक एक भी मैच में हार का मुंह नहीं देखा है। ऐसे में अब टीम को कोशिश फाइनल में इसी प्रदर्शन को बरकरार रखने पर होगी। भारतीय हॉकी टीम ने लीग स्‍टेज में सभी 5 मैच जीते थे।

पहले क्‍वार्टर से ही बनाई बढ़त

भारतीय टीम ने पहले क्‍वार्टर से ही मैच में पकड़ मजबूत कर ली। अरायजीत सिंह सिंह के पास पर उत्तम सिंह ने 13वें मिनट में गोल किया और भारत को मैच में बढ़त दिलाई। पहले क्‍वार्टर में भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।

कप्‍तान ने दागा गोल

दूसरे क्‍वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। 19वें मिनट में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल किया। पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। पहले हाफ तक मैच में भारत का दबदबा देखने को मिला।

तीसरे क्‍वार्टर में तीसरा गोल

तीसरे क्‍वार्टर की शुरुआत में ही टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को तीन गुना कर दिया। जरमनप्रीत सिंह ने भारत की ओर से तीसरा गोल किया। 33वें मिनट में कोरिया में शानदार वापसी की। यांग जिहुन ने पेनल्‍टी कॉर्नर पर गोल कर स्‍कोर 3-1 कर दिया। तीसरे क्‍वार्टर के आखिरी मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इसके बाद चौथे क्‍वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत ने मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, मलेशिया को 8-1 से रौंदा

भारतीय टीम का अब तक प्रदर्शन

  • भारत ने चीन को 3-0 से हराया।
  • भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से मात दी।
  • टीम इंडिया ने मलेशिया को 8-1 से रौंदा।
  • भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया।
  • भारत ने पाकिस्‍तान को 2-1 से धूल चटाई।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।