विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

Published: Sat, 14 Sep 2024 03:01 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2024 03:03 PM (IST)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 12 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 8 बार ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच। फाइल फोटो
भारतीय हॉकी टीम और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच। फाइल फोटो

HighLights

  1. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का विजयी अभियान जारी
  2. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल
  3. भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर दर्ज लगातार पांचवीं जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा। 

पहले क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने की। भारत ने आक्रमक शुरुआत की थी, लेकिन फिर डिफेंस में चली गई। पाकिस्तान ने 5वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन हो नहीं सका। हालांकि, पाकिस्तान को 7वें मिनट में सफलता मिली और फील्ड गोल कर 1-0 के बढ़त बनाई। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा। भारत को 12वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के मैच बराबरी पर ला दिया।

हरमनप्रीत सिंह ने दिलाई बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रमक शुरुआत की। भारत ने जल्दी ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम फायदा नहीं उठा सकी और भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पहले हाफ तक भारत ने 2-1 से बढ़त बनाए रखी।

भारतीय डिफेंस बनी दीवार 

तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। भारत ने पाकिस्तानी प्लेयर की गलती का फायदा उठाया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल नहीं हो सका। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की गलती से पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। जर्मनप्रीत सिंह शानदार बचाव किया। पाकिस्तान को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर पाठक ने हरबार बचाव किया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ। 

आखिरा क्वार्टर में भारत आक्रमक खेलते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल तब्दील नहीं हो सका। पाकिस्तान के राणा वाहिद को येलो कार्ड मिला और वह 10 मिनट के लिए मैदान से बाहर भेज गए। आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गोल नहीं हो सका।  

यह भी पढे़ं- Hero Asian Champions Trophy: कप्‍तान हरमनप्रीत का शानदार प्रदर्शन, भारत ने कोरिया को 3-1 से रौंदा

यह भी पढे़ं- Asian Champions Trophy में भारतीय हॉकी टीम का दबदबा, जापान को 5-1 से हराकर प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान