विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Champions Trophy में भारतीय हॉकी टीम का दबदबा, जापान को 5-1 से हराकर प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान

Published: Mon, 09 Sep 2024 04:27 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2024 04:28 PM (IST)

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय टीम का दबदबा बरकरार है। चीन में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत दो लगातार मैच ...और पढ़ें

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया।
एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया।

HighLights

  1. भारत के लिए सुखजीत ने दागे दो गोल
  2. जापान कर सका मात्र एक ही गोल
  3. भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय टीम का जलवा बरकरार है। पहले मैच में जहां चीन को मात दी तो वहीं, अपने दूसरे मैच में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। सोमवार को खेले गए मैच में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

हॉकी के नए कोच क्रेग फुल्टन की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर दिया। उन्होंने सर्कल के अंदर जापानी स्टिक से गेंद डिफ्लेक्ट होने के बाद गेंद को गोल पोस्ट में डाला। कुछ सेकंड बाद अभिषेक ने बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने सर्कल के अंदर गेंद को संभाला, जापानी खिलाड़ियों के दबाव के बावजूद उसे नियंत्रित किया और गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागा।

भारत ने बनाए रखी बढ़त

पहले दो क्वार्टर में भारत ने दबदबा बनाए रखा और कई मौके बनाए, जबकि जापान उन्हें रोकने के लिए संघर्ष करता रहा। भारत को तीसरा गोल पेनाल्टी कॉर्नर के अवसर से मिला। संजय ने ड्रैगफ्लिक से गोलकीपर और डिफेंडर को छकाते हुए गोल किया। गेंद डिफेंडर से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में ही ब्रेक के बाद जापान ने वापसी की रहा तलाशी औसर काजुमासा मात्सुमोतो ने गोल कर भारत की बढ़त को कम कर दिया।

सुखजीत ने दागे दो गोल

भारत को दो गोल की बढ़त के बावजूद अंतिम क्वार्टर में सावधान रहना पड़ा। जापान ने गति पकड़ी हुई थी। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लेकिन भारत का डिफेंस नहीं टूटा और फिर 54वें मिनट में उत्तम सिंह ने टीम के लिए चौथा गोल किया। अंतिम क्वार्टर में खेल खत्म होने से कुछ सेकंड पहले सुखजीत ने मैच में अपना दूसरा गोल किया। राजकुमार पाल ने सर्कल के बाहर से गेंद छीनी और सुखजीत को पास की और सुखजीत ने बिना गलती के गोल दागा और भारत को 5-1 से जीत दिलाई।

यह भी पढे़ं- Asian Champions Trophy: ओलंपिक के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम का जलवा बरकरार, पहले मैच में ही चीन को 3-0 से दी मात

यह भी पढे़ं- Asian Champions Trophy के लिए भारत की 18 सदस्यीय वाली हॉकी टीम का एलान, हरमनप्रीत सिंह के हाथों में टीम की कमान