विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hero Asian Champions Trophy: कप्‍तान हरमनप्रीत का शानदार प्रदर्शन, भारत ने कोरिया को 3-1 से रौंदा

Published: Thu, 12 Sep 2024 06:35 PM (IST)

मोकी (चीन) डिफेंडिंग चैंपियंस भारत हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहा। भारत ने गुरुवार को चीन के हुलुनबुइर में ...और पढ़ें

मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन। इमेज- हॉकी
मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन। इमेज- हॉकी

HighLights

  1. मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल
  2. उन्‍होंने 9वें और 43वें मिनट में किया गोल
  3. अरजीत हुंदल ने 8वें मिनट में दागा गोल

 मोकी (चीन): डिफेंडिंग चैंपियंस भारत हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहा। भारत ने गुरुवार को चीन के हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में कोरिया के खिलाफ 3-1 से जीत के साथ अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 9वें और 43वें मिनट गोल कर भारत को जीत दिलाई। उनके अलावा अरिजीत सिंह हुंदल ने 8वें मिनट में गोल दागा।

भारतीय टीम को मिली अच्‍छी शुरुआत 

  • भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्‍की कर चुका है।
  • मुकाबले की बात करें तो मौजूदा चैंपियन भारत ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की।
  • अरजीत हुंदल ने 8वें मिनट में गोल दागकर भारत को शुरुआत से ही बढ़त दिला दी।
  • विवेक सागर प्रसाद के पस को हुंदल ने गोल में तब्‍दील किया।
  • अगले ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्‍टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।
  • यह हरमनप्रीत का 200वां अंतरराष्ट्रीय गोल था।
  • इसके बाद हरमनप्रीत ने 43वें मिनट में एक और गोल किया। 

ये भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक्‍स में शानदार प्रदर्शन के लिए PR Sreejesh को दी बधाई, हॉकी स्‍टार ने दिया जोरदार जवाब

अगले मैच में पाकिस्‍तान से होगी टक्‍कर

भारत अपने अगले मुकाबले में कट्टर दुश्मन पाकिस्तान से भिड़ेगा। मैच के हीरो रहे भारत के सूरज कारकेरा ने कहा, "कोरिया को हराना आसान नहीं है, लेकिन आज हमारा मंत्र अच्छी तरह से बचाव करना था। जहां तक ​​दबाव की बात है तो ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि कोच ने हमें अपना खेल खेलने की आजादी दी है। हमने वर्षों तक श्रीजेश के साथ ट्रेनिंग की है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, फिर भी हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करते हैं।"

ये भी पढ़ें: Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, मलेशिया को 8-1 से रौंदा