विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, मलेशिया को 8-1 से रौंदा

Published: Wed, 11 Sep 2024 04:25 PM (IST)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियन भारत का जलवा बरकरार है। मेजबान चीन और जापान को हराने के बाद तीसरे ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत। फोटो- Hockey India
भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत। फोटो- Hockey India

HighLights

  1. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का विजयी अभियान जारी
  2. अभी तक भारत ने नहीं गंवाए हैं एक भी मैच
  3. प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी अभियान जारी है। भारत ने बुधवार, 11 सितंबर को मलेशिया को 8-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत के लिए राजकुमार पाल ने तीन गोल दागे। प्वाइंट्स टेबल में भारत पहले स्थान पर काबिज है। अरायजीत सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद से कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम गजब की फॉर्म में है। ओलंपिक के बाद खेले गए तीन मैच में भारत ने एकतरफ मुकाबलों में जीत दर्ज की है। मलेशिया के खिलाफ राजकुमार के अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अरायजीत सिंह (2 गोल), उत्तम सिंह और जुगराज सिंह ने गोल दागे।

भारत कर चुका है कुल 16 गोल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अभी तक कुल 16 गोल कर चुका है। लीग स्टेज पर मेजबान चीन, जापान और अब मलेशिया को धूल चटाई है। भारत ने पहले हाफ में पांच गोल दाग कर जीत सुनिश्चित कर ली थी। हालांकि, दूसरे हाफ में मलेशिया ने दमदार खेल दिखाया। भारत ने जहां तीन गोल दागे तो वहीं, मलेशिया भी एक गोल करने में सफल रहा। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत दहाई के अंक तक गोल दागेगा।

राजकुमार ने दागे तीन गोल

मलेशिया के खिलाफ भारत ने 55 प्रतिशत तक गेंद पर कब्जा करके रखा था। वहीं, 5 फील्ड गोल और 32 सर्कल एंट्री के साथ 15 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। मलेशिया के खिलाफ भारत के राजकुमार पाल का दिन रहा। राजकुमार ने तीन गोल किए। मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनवार ने मैच के 34वें मिनट में भारत के नए गोलकीपर कृष्ण पाठक को चकमा देते हुए गोल किया।

यह भी पढे़ं- Asian Champions Trophy में भारतीय हॉकी टीम का दबदबा, जापान को 5-1 से हराकर प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान

यह भी पढ़ें- Asian Champions Trophy: ओलंपिक के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम का जलवा बरकरार, पहले मैच में ही चीन को 3-0 से दी मात