Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIH Hockey Men's World Cup 2023: हॉकी विश्व कप इतिहास में कौन रहा है भारत का टॉप स्कोरर? जानें पूरी लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 04:08 PM (IST)

    FIH Hockey Mens World Cup 2023 हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में अब महज चंद दिन बचे है। बता दें कि हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup 2023) का 15वां एडिशन 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच ओडिशा के भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

    Hero Image
    Hockey Word Cup 2023, Indian Top Scorrer Till Now (photo-design)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। FIH Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में अब महज चंद दिन बचे है। बता दें कि हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup 2023) का 15वां एडिशन 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच ओडिशा के भुवनेश्वर में खेला जाएगा। अब तक खेले गए 14 एडिशन में भारत सिर्फ एक बार साल 1975 में ही चैंपियन बन सका है। जबकि पाकिस्तान सर्वाधिक चार बार टूर्नामेंट जीत चुकी है। कुल 16 टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में 44 मैच खेले जाएंगे, इन 16 टीमों को 4-4 के पूल में बांटा गया है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं हॉकी इतिहास में अब तक भारत के लिए टॉप स्कोरर कौन-कौन रहा है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें Hockey World Cup इतिहास में किसने किए भारत के लिए सबसे अधिक गोल?

    1. राजेंद्र सिंह- 12 गोल

    2. सुरजीत सिंह -11 गोल

    3. सुरिंदर सिंह सोढ़ी - 8 गोल

    4.आकाशदीप सिंह - 7 गोल

    5. शिवेंद्र सिंह  - 7 गोल

    6. धनराज पिल्ले -7 गोल

    7. बीपी गोविंदा - 5 गोल

    8. विक्टर जे फिलिप्स - 5 गोल

    पाकिस्तान रही तार बार की विजेता, तो भारत को एक बार मिली सफलता

    बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलपिंक के इतिहास में सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है, लेकिन विश्व कप (Hockey World Cup) में भारत का रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा। बता दें कि 1975 में मलयेशिया की मेजबानी में भारत ने पहली बार हॉकी विश्व कप का खिताब जीता था। उसने फाइनल में पाकिस्तान टीम को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। फाइनल में भारत के लिए सुरजीत सिंह रंधावा और अशोक कुमार ने गोल किए।

    साथ ही बता दें हॉकी वर्ल्‍ड कप के 52 साल के इतिहास में सबसे ज्‍यादा 4 बार यह खिताब पाकिस्‍तान ने जीता है. सबसे पहले पाकिस्तान ने फाइनल में मेजबान स्पेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। साल 1978 में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुए विश्व कप में भी पाकिस्तान के हाथों जीत मिली थी।

    यह भी पढ़िए:

    Hockey World Cup 2023: पाकिस्तान रही है हॉकी वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम, जानें भारत कब बना है चैंपियन