Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Champions Trophy: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी हॉकी टीम, मलेशिया से होगा सामना

    By Agency Edited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 10 Sep 2024 10:45 PM (IST)

    गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में बुधवार को मलेशिया के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले दो मैच जीतकर भारतीय हॉकी टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है। पहले मैच में चीन को 3-0 से हराया तो वहीं दूसरे मैच में जापान को 5-1 शिकस्त दी है।

    Hero Image
    तीसरे मैच में मलेशिया के भिड़ने को तैयार भारतीय हॉकी टीम।

    हुलुनबुइर, प्रेट्र। पहले दो मैच में जीत से उत्साहित गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में बुधवार को मलेशिया के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था लेकिन तब मैदानी गोल नहीं कर पाना उसके लिए चिंता का विषय बना हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतियोगिता में भारत ने 15 गोल किए थे लेकिन इनमें केवल तीन मैदानी गोल शामिल हैं। वर्तमान टूर्नामेंट में हालांकि उसके युवा स्ट्राइकरों ने उसकी इस चिंता को कुछ हद तक कम किया है। भारत ने अभी तक जो आठ गोल किए हैं, उनमें सात मैदानी गोल शामिल है जबकि ड्रैग फ्लिकर संजय ने जापान के खिलाफ पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला था।

    गजब की फॉर्म में हैं भारतीय डिफेंडर

    भारतीय डिफेंस लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उसने ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराकर खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। उसने अपने अगले मैच में जापान को 5-1 से हराया था।

    यह भी पढे़ं- Asian Champions Trophy में भारतीय हॉकी टीम का दबदबा, जापान को 5-1 से हराकर प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान

    यह भी पढे़ं- Asian Champions Trophy: ओलंपिक के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम का जलवा बरकरार, पहले मैच में ही चीन को 3-0 से दी मात