विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर ने क्यों रची थी ऊना के युवक गग्गी की हत्या की साजिश? सुलझने लगी कड़ियां

Published: Thu, 04 Sep 2025 02:01 PM (IST)

Una Gaggi Golikand ऊना के गग्गी हत्याकांड में गैंगस्टर राजीव कौशल ने राकेश गग्गी की हत्या की साजिश कबूल की ...और पढ़ें

ऊना के बसाल निवासी राकेश गग्गी का फाइल फोटो
ऊना के बसाल निवासी राकेश गग्गी का फाइल फोटो

HighLights

  1. हरदीप जिया के मर्डर मामले में गैंग्स्टर राजीव की आंखों में चुभ रहा था गग्गी
  2. ऊना में अपने वर्चस्व को कायम रखना चाहता था गैंग्सटर राजीव
  3. अपना खौफ बरकरार रखने के लिए जेल में रची थी हत्या की साजिश

सतीश चंदन, ऊना। Una Gaggi Golikand, पंजाब की फिरोजपुर जेल में संगीन मामलों में विचाराधीन कैदी गैंगस्टर राजीव कौशल ने राकेश गग्गी की हत्या करने की साजिश रचने की बात कबूली है। इसके पीछे का कारण ऊना में अपने वर्चस्व को कायम रखना था। इस हत्या के पीछे हरदीप जिया मर्डर कांड की कड़ियां भी जुड़ रही हैं, क्योंकि हरदीप जिया के मर्डर मामले को सुलझाने को लेकर राकेश कुमार उर्फ गग्गी जट्ट राजीव कौशल की आंखों में किरकिरी बन चुका था।

जिया मर्डर केस में चार आरोपितों में से एक देहला गांव का था, जो गैंग्सटर राजीव कौशल की गैंग के साथ जुड़ा था। इस कड़ी में ही ऊना के सरकारी कालेज के आगे दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसमें राकेश गग्गी व देहलां गांव के युवकों में तलवारें भी चली थी।

देहलां के युवकों को राकेश गग्गी ने साथियों के पीटा था। कभी पंजाब व हिमाचल की जेलों में वर्ष 2012 से हत्या समेत कई केसों में बंद रहे राजीव कौशल ने उसकी गैंग को कमजोर करने व साथियों की पिटाई को राकेश गग्गी की हत्या की साजिश रची।

जेल में रची हत्या की साजिश

अपना खौफ बरकरार रखने के लिए फिरोजपुर जेल में ही राजीव कौशल ने गग्गी की हत्या की साजिश रची और पंजाब के होशियारपुर जिला के दो शूटरों को इसके लिए चुना। इसके बाद ऊना में राकेश कुमार गग्गी का 27 जुलाई को हत्या कर दोनों आरोपित फरार हो गए।

विचाराधीन कैदियों से पूछताछ कर सरगना तक पहुंची पुलिस

करीब 20 दिन ऊना पुलिस की टीम हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में जांच करती रही। जेलों में बंद कई विचाराधीन कैदियों से पूछताछ की गई। अब हत्थे चढ़े गैंग्सटर राजीव कौशल व शूटर विपिन को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।

गैंगस्टर ने कबूली साजिश की बात

ऊना के एसपी, एएसपी एवं एसआइटी प्रभारी ने पुलिस थाना ऊना में दोनों आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ की। गैंग्सटर राजीव कौशल ने हत्या की साजिश रचने की बात कबूली है। अब हत्या को लेकर पहले दर्ज हुई एफआईआर में उसका नाम भी जोड़ा जाएगा। शूटर विपिन कुमार ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस टीम ने उसको साथ लेकर ख्वाजा बसाल में वारदात स्थल पर क्राइम सीन का रिक्रेट किया। इस हत्याकांड में शामिल दूसरा शूटर अभी फरार है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के शिक्षा सचिव व निदेशक पर अवमानना कार्रवाई के क्यों हुए आदेश, हाई कोर्ट किस मामले पर हुआ सख्त?

फरार शूटर को पकड़ने टीम पंजाब जाएगी

शूटर विपिन कुमार ने राकेश कुमार गग्गी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। हत्याकांड की साजिशकर्ता गैंग्स्टर राजीव कौशल ने भी बात कबूल की। पुलिस टीमें दोनाें से गहन पूछताछ में जुटी है। फरार शूटर को गिरफ्त में लेने के लिए जल्द टीम पंजाब जाएगी।

-सुरेन्द्र शर्मा, एएसपी ऊना व एसटीआइ प्रभारी।

यह भी पढ़ें- Himachal News: स्टाॅक ट्रेडिंग के नाम पर पूर्व बैंक अधिकारी से एक करोड़ रुपये ठगे, सतर्कता के लिए इन 11 बातों का रखें ध्यान