Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Solan Election 2022 Voting: सोलन में ससुर या दामाद में से कौन बनेगा विधायक, 61.20% ने किया तय

    Solan Voting Himachal Election 2022 सोलन में एक बार फिर ससुर और दामाद में टक्कर है। भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों में पिछले चुनाव में भी जीत का अंतर कम रहा था। कांग्रेस ने कर्नल धनीराम शांडिल और भाजपा ने इनके दामाद डा. राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है।

    By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Sat, 12 Nov 2022 08:58 PM (IST)
    Hero Image
    सोलन में दोबारा दामाद व ससुर में कड़ी टक्कर होने के पूरे आसार हैं।

    सोलन, जागरण संवाददाता। Solan Voting, Himachal Election 2022, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सोलन में एक बार फिर ससुर और दामाद में टक्कर है। भाजपा व कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों में पिछले चुनाव में भी जीत का अंतर कम रहा था। यहां से कांग्रेस ने कर्नल धनीराम शांडिल और भाजपा ने इनके दामाद डा. राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में यहां रोचक मुकाबला हुआ था। कर्नल धनीराम शांडिल को 26,200 तथा डा. राजेश कश्यप को 25,529 वोट मिले थे। शांडिल ने यह चुनाव 671 वोट से जीता था। प्रदेश की सबसे हाट सीट में यह सीट भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • सोलन विधानसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 61.20% वोटिंग हुई है।
    • सोलन विधानसभा क्षेत्र में 3 बजे तक 56.45% वोटिंग हुई है।
    • सोलन विधानसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 40.51% वोटिंग हुई है।
    • सोलन विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 22.33% वोटिंग हुई है।
    • सोलन विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 5.21% वोटिंग हुई है।

    IGMC में प्रोफेसर की नौकरी छोड़ उतरे चुनाव में

    2017 में आइजीएमसी से प्रोफसर की नौकरी छोड़कर भाजपा के उम्मीदवार डा. राजेश कश्यप ने पहली बार चुनाव लड़ा था तथा सोलन में इन्हें कोई ज्यादा जानता भी नहीं था। इसके बाद पांच वर्ष तक डा. कश्यप लोगों से जुड़े रहे और ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा ने विकास कार्य भी करवाए हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार कर्नल धनीराम शांडिल कद्दावर नेता हैं और यह उनका तीसरा विधानसभा चुनाव है। वीरभद्र सिंह की सरकार में उन्होंने काफी विकास करवाया है जिसकी वजह से वह 2017 में चुनाव जीते थे। पांच वर्ष में भी शांडिल ने विधायक निधि से विकास करवाने का प्रयास किया है। इसके अलावा यहां पर आम आदमी पार्टी से अंजु राठौर, निर्दलीय अमरदास, बहुजन समाज पार्टी से राजेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं।

    दोनों नेताओं की बेहतर पकड़

    खास बात यह है कि दोनों नेता रिश्ते में ससुर व दामाद हैं। इसलिए दोनों की रिश्तेदारी भी सोलन में ही है। डा. राजेश का कंडाघाट, चायल, झाझा तथा डुमैहर क्षेत्र में अधिक दबदबा माना जा रहा है, जबकि कर्नल धनीराम शांडिल का ओच्छघाट, नौणी, शमरोड़, धारों की धार तथा शामती पंचायत में अच्छा वोट बैंक है। ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों नेताओं की अच्छी पकड़ है। हालांकि शहरी क्षेत्र में भाजपा को मेहनत करनी पड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: 2017 में हुआ था सबसे अधिक 75.57 प्रतिशत मतदान, इस सीट पर हुई थी 89.01 5 पोलिंग

    Himachal Election 2022 Photos: कड़ाके की ठंड में भी मतदाताओं में उत्‍साह, जयराम ठाकुर ने किया मतदान

    Himachal Election 2022 Voting LIVE: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू, पीएम की अपील- देवभूमि के मतदाता बनाएं नया रिकॉर्ड