Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: सोलन के अर्की में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका तोड़ी, विभाग ने करवाई FIR

    By Yogesh Chauhan Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 03:46 PM (IST)

    सोलन के अर्की में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। संबंधित विभाग ने इस घटना के बाद पुलिस में एफआईआर दर् ...और पढ़ें

    Hero Image

    अर्की में तोड़ी गई पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका।

    संवाद सहयोगी, अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोलन जिले में एक आधारशिला पट्टिका तोड़ दी गई। उपमंडल अर्की के अंतर्गत सरयांज बाड़ीधार से ऊपरली पम्बड़ सड़क की आधारशिला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सड़क लोक निर्माण विभाग उपमंडल अर्की के अधीन आती है और इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया था। इस मामले के बाद राजनीति भी गरमाई है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। 

    सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज

    इस संबंध में लोक निर्माण विभाग अर्की के एसडीओ राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना अर्की में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि विभागीय निरीक्षण के दौरान आधारशिला टूटी हुई पाई गई। 

    यह भी पढ़ें: ऊना में वीजा सेंटर संचालक से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कर्मचारियों ने मनमर्जी से किया लेनदेन; कंपनी की कार बेच दी 

    आरोपित की पहचान में जुटी पुलिस

    डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान के प्रयास जारी हैं। 

    यह भी पढ़ें: शिमला में फ्लाइंग फेस्टिवल के पहले ही दिन दो पैराग्लाइडर पायलट दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त बिगड़ा संतुलन

    नरेंद्र चौधरी बने युवा मोर्चा के महामंत्री

    उधर, लेही निवासी नरेंद्र चौधरी को जिला सोलन युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। नरेंद्र ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वह उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाकर ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला, जिला अध्यक्ष रतन पाल, जिला महामंत्री बलवीर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर व गुरमेल चौधरी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता का आभार व्यक्त किया है।