Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरमौर में अंतरजातीय विवाह पर बवाल, लोगों ने पुलिस स्टेशन का किया घेराव; थाने में बेहोश हुए लड़की के पिता

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 09:33 AM (IST)

    हिमाचल के सिरमौर जिले के राजगढ़ में अंतरजातीय विवाह के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। लड़की पक्ष के करीब 200 लोगों ने राजगढ़ थाने का घेराव कर दिया और ...और पढ़ें

    Hero Image
    अंतरजातीय विवाह के विरोध में प्रदर्शन करते लोग

    संवाद सूत्र, राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में तीन दिन पहले हुए अंतरजातीय विवाह के बाद शुक्रवार स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। लड़की पक्ष के करीब 200 लोगों ने राजगढ़ थाने का घेराव कर दिया और लड़की को उसके माता-पिता के सामने पेश करने की मांग पर देर शाम तक अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित ठाकुर भी शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि तीन दिन पहले, 26 मार्च को राजगढ़ क्षेत्र की टिक्कर पंचायत में एक लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया था। लड़की पक्ष ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की ने एक स्थानीय लड़के ने विवाह कर लिया है। इसके बाद दोनों जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस के समक्ष पेश हुए और सुरक्षा की मांग की। इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन भड़क गए और थाने का घेराव कर दिया।

    लड़की के पिता के बेहोश होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण

    प्रदर्शन के दौरान लड़की के पिता की तबीयत बिगड़ गई और वे थाने में खड़े-खड़े बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। उसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा और भड़क गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। नाहन से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया।

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी और उसके विवाह के पुलिस के दावे पर उन्हें विश्वास नहीं है। उनका कहना था कि माता पिता को अपनी लड़की से मिलने का अधिकार है और जब तक लड़की को माता-पिता के सामने पेश नहीं किया जाता, वे थाने से नहीं हटेंगे।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी, सीएम 3.55 लाख के हकदार; जानिए माननीयों को हर महीने अब कितनी मिलेगी सैलरी

    लड़का-लड़की बालिग है विवाह कानूनी रूप से हुआ:डीएसपी राजगढ़

    वहीं राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार है और लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर शादी कर ली है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    ब्राह्मण समाज राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने देर शाम को लड़की को परिजनों से मिलवाने की बात को स्वीकार कर लिया है और इसलिए प्रदर्शन वापिस लिया जा रहा है। लंबी वार्ता के बाद परिजनों को लड़की से बात करवाने की शर्त पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

    उधर डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और उनका विवाह कानूनी रूप से हुआ है। लड़की के आग्रह पर जिला मुख्यालय में दोनों को सुरक्षा प्रदान की गई।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में सज गए मां के दरबार, नवरात्रि में करें प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन; प्राकृतिक सुंदरता का भी लें आनंद