विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के अतिउत्साह में पोस्ट कर दिया फर्जी आरक्षण रोस्टर, अब होगी कार्रवाई

Published: Thu, 18 Sep 2025 03:30 PM (IST)

Himachal Panchayat Chunav हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच सिरमौर जिले में आरक्षण रोस्टर के फर्जी दस्तावेज ...और पढ़ें

हिमाचल पंचायत चुनाव को लेकर फेक आरक्षण रोस्टर वायरल कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो
हिमाचल पंचायत चुनाव को लेकर फेक आरक्षण रोस्टर वायरल कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. फर्जी आरक्षण रोस्टर वायरल |
  2. प्रशासन ने किया खंडन |
  3. पुलिस करेगी कार्रवाई |

जागरण संवाददाता, नाहन। Himachal Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुकों और मतदाताओं में चुनावी शेड्यूल और आरक्षण रोस्टर को लेकर खासा उत्साह है। इसी अतिउत्साह में लोग भ्रामक जानकारी भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

जिला सिरमौर में ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां कुछ लोगों ने आरक्षण रोस्टर के फर्जी दस्तावेज ही वायरल कर दिए। इस पर प्रशासन अब सख्त हो गया है। 

पंचायती राज विभाग तथा जिला सिरमौर प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव को लेकर अभी कोई रोस्टर जारी नहीं किया गया है। इंटरनेट मीडिया में शिलाई विकास खंड के लिए फेक आरक्षण रोस्टर इंटरनेट मीडिया में वायरल करने वालों पर कार्रवाई होगी।

उपायुक्त ने किया खंडन, नहीं जारी हुआ रोस्टर 

जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने नाहन में जारी निर्देशों में बताया कि उपायुक्त कार्यालय द्वारा इस प्रकार का कोई भी आरक्षण रोस्टर जारी नहीं किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए विकास खंड शिलाई के आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति के संबंध में वायरल हो रहे पत्र का खंडन करती हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal: जिला सिरमौर में 31 पंचायत जनप्रतिनिधियों पर हुई कार्रवाई, शिलाई का आंकड़ा सबसे ज्यादा

पुलिस भी करेगी कार्रवाई

डीसी ने बताया कि वायरल हो रही फेक आरक्षण रोस्टर सूची की शिकायत पुलिस में की जा चुकी है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Himachal Panchayat Chunav: ब्लॉक स्तर पर तैयार हो रहा पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर, इस दिन होगा जारी