यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Panchayat Chunav: ब्लॉक स्तर पर तैयार हो रहा पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर, इस दिन होगा जारी
Himachal Panchayat Chunav हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक पंचायत चुनाव होने की संभावना है जिसके लिए आरक्षण ...और पढ़ें

HighLights
- पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार |
- 25 सितंबर से पहले रोस्टर जारी होगा |
- एससी/एसटी, महिलाओं और ओबीसी आरक्षण |
संवाद सहयोगी, धर्मशाला। Himachal Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण संसद के लिए वर्ष के अंत में होने वाले पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार करने में ब्लाक कार्यालय जुटे हुए हैं। दिसंबर माह में पंचायत चुनाव होना लगभग तय है। इसके लिए चुनाव विभाग सहित विकास खंड अधिकारी कार्यालय व पंचायती राज विभाग तैयारियों में जुटे हैं।
विकास खंड कार्यालयों के तहत आती पंचायतों के पंचायत सदस्य व ब्लाक समिति की सीटों का आरक्षण रोस्टर तैयार करने के लिए विकास खंड अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जो सूची को फाइनल रूप देने में जुटे हुए हैं।
जारी अधिसूचना के मुताबिक एससी व एसटी को आबादी के हिसाब से जबकि महिलाओं को 50 प्रतिशत जबकि ओबीसी को 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना है। वार्ड सदस्य के लिए संबंधित पंचायत में आरक्षित वर्ग की आबादी के आधार पर जबकि पंचायत प्रधान व ब्लाक समिति के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालय के तहत आती आबादी, जबकि जिला परिषद को जिले की आबादी के आधार पर सीटें आरक्षित होंगी।
22 सितंबर से पूर्व तय होगा रोस्टर
इस संदर्भ में विकास खंड धर्मशाला के बीडीओ अभिनीत कात्यायान के मुताबिक ब्लाक समिति और पंचायत सदस्य सीटों के लिए आरक्षण रोस्टर 22 सितंबर से पहले पूर्ण करने का समय दिया गया है। तय समय में रोस्टर तैयार कर जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Himachal: जिला सिरमौर में 31 पंचायत जनप्रतिनिधियों पर हुई कार्रवाई, शिलाई का आंकड़ा सबसे ज्यादा
25 सितंबर से पहले जारी हो जाएगा पंचायती रोस्टर
वहीं, दूसरी ओर जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि चुनावी रोस्टर को 25 सितंबर से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। पंचायत प्रधानों व जिला परिषद की सीटों के लिए आरक्षण को लेकर कार्य चला हुआ है।
